इन फोल्डेबल फोन्स पर मिल रहा हजारों का Discount! Amazon की फेस्टिव Sale का जमकर उठाएं फायदा
Samsung Galaxy Z Flip 5 अमेज़न पर बैंक डिस्काउंट समेत 92,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध है।
Moto Razr 40 Ultra अमेज़न सेल के दौरान बैंक ऑफर के साथ 73,749 रुपए में मिल रहा है।
इसके अलावा दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर 57000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स एक नया ट्रेंड हैं। सैमसंग के बाद कई सारे ब्रांड्स ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अगर कुछ साल पहले कोई हमसे यह कहता कि हमारे फोन की डिस्प्ले मुड़ सकती है तो हम उस पर विश्वास नहीं करते। लेकिन अब यह संभव है। एपल आईफोन्स के रिलीज़ के बाद फोल्डेबल स्मार्टफोन्स स्टेटस का नया प्रतीक बन गए हैं।भारतीय बाजार के दो बेस्ट फ्लिप स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy Z Flip 5 और Moto Razr 40 Ultra Amazon की Great Indian Festival Sale में भारी डिस्काउंट की कीमत में उपलब्ध हैं।
इतना ही नहीं फ्लैट डिस्काउंट के अलावा ई-कॉमर्स कंपनी SBI बैंक कार्ड्स पर 10% इन्स्टेन्ट डिस्काउंट भी दे रही है। लेकिन बता दें कि SBI बैंक का यह खास ऑफर 21 अक्टूबर को खत्म होने वाला है जिसके बाद दूसरे चुनिंदा बैंकों की ओर से कुछ ऑफर्स पेश किए जाएंगे।अगर आप एक फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आइए अमेज़न पर उपलब्ध इन दोनों फ्लिप फोन्स की बेस्ट डील्स को देखते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 5 (यहाँ से खरीदें)
Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ को सपोर्ट करती है। पीछे की तरफ इस फोन में 3.4-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलती है। परफॉरमेंस के लिए यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस है जिसे 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
हैंडसेट के बैक पर 12-मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है और सामने की तरह 10-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर शामिल है। सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन 3700mAh बैटरी से पॉवर लेता है जो 25-वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह स्मार्टफोन अमेज़न पर बैंक डिस्काउंट समेत 92,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध है। इसके अलावा आप एक्सचेंज ऑफर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें 57000 रुपए तक की बचत करने का मौका मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: फोल्डेबल सेगमेंट के बादशाह Galaxy Z Fold 5 को कांटे की टक्कर दे रहा नया नवेला OnePlus Open, किसमें कितना दम?
Moto Razr 40 Ultra (यहाँ से खरीदें)
मोटोरोला का यह फोल्डिंग फोन 6.9-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 165Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर और HDR10+ सपोर्ट ऑफर करती है। कवर डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 3.6-इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर और HDR10+ को सपोर्ट करती है।
यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर चलता है जिसके साथ 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा Razr 40 Ultra में 12MP मेन कैमरा और 13MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। साथ ही फ्रन्ट पर 32MP सेल्फी शूटर शामिल है। इस डिवाइस को 3800mAh बैटरी के साथ पैक किया गया है जो 30-वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देती है।
यह स्मार्टफोन अमेज़न सेल के दौरान बैंक ऑफर के साथ 73,749 रुपए में मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत आपको इस फोन पर भी 57000 रुपए तक का डिस्काउंट पेश किया जा रहा है।