Digit.in

भारत में Rs 30,000 के अंदर खरीदें ये Best 5G स्मार्टफोन्स, लिस्ट में Samsung, iQOO, OnePlus के फोन शामिल

Highlights

आज हम कुछ ऐसे 5G स्मार्टफोन्स देखने वाले हैं जो भारत में 30,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध हैं।

जो लोग लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन चाहते हैं उनके लिए Samsung Galaxy M34 5G काफी बढ़िया है।

अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश कर रहे हैं जो प्रीमियम डिजाइन के साथ आता हो तो Realme 11 Pro+ एक बढ़िया ऑप्शन है।

भारत में Rs 30,000 के अंदर खरीदें ये Best 5G स्मार्टफोन्स, लिस्ट में Samsung, iQOO, OnePlus के फोन शामिल

एक नया हाई-क्वालिटी स्मार्टफोन खरीदने का मतलब यह नहीं होता कि आपको अपनी जेब खाली करनी पड़े। अब कम बजट में भी एक ऐसा स्मार्टफोन तलाशना काफी आसान हो गया है जो आपकी उम्मीदों पर खरा उतरे, क्योंकि कई ब्रांड्स ने बजट-फ्रेंडली कीमतों में अपने नए 5G फीचर-पैक्ड डिवाइसेज़ को पेश किया है।

आइए आज हम टॉप ब्रांड्स की ओर से कुछ ऐसे 5G स्मार्टफोन्स देखते हैं जो आपको भारत में 30,000 रुपए से कम कीमत में मिल जाएंगे और आपकी कई जरूरतों को भी पूरा करेंगे।

Samsung Galaxy M34 5G

Galaxy M34 स्मार्टफोन 6.5-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। यह डिवाइस सैमसंग के OneUI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है जो स्टेबल यूजर एक्सपीरियंस ऑफर करता है। यह हैंडसेट उन लोगों के लिए काफी बढ़िया है जो लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं, क्योंकि इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

iQOO Neo 7

iQOO Neo 7 एक एलिगेंट डिवाइस है जो एक मिनीमलिस्टिक डिजाइन के साथ आता है। यह डिवाइस 6.78-इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले ऑफर करता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया है जिससे एक स्मूद गेमिंग अनुभव मिलता है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 64MP प्राइमरी कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा शामिल है। यह फोन 5000mAh बैटरी से लैस है और 120W  फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करता है जो डिवाइस को केवल 10 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है। 

iqoo neo 7 5G (5G Phones Under 30K)

Motorola Edge 40

मोटोरोला का यह 5G स्मार्टफोन एक प्रीमियम वीगन लेदर डिजाइन ऑफर करता है और यह नियर-स्टॉक एंड्रॉइड से लैस है। इसका मतलब है कि इसमें आपको बिना ज्यादा कस्टमाइज़ेशन के ब्लोटवेयर-फ्री एंड्रॉइड अनुभव मिलता है जो आमतौर पर इस सेगमेंट के दूसरे फोन्स में कम ही देखने को मिलता है। यह हैंडसेट 6.55-इंच फुल HD+ pOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह भी इस फोन की एक खासियत है जो इसे प्रतिस्पर्धियों से अलग बनाती है। 

Realme 11 Pro+

अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश कर रहे हैं जो प्रीमियम डिजाइन के साथ आता हो तो Realme 11 Pro+ एक बढ़िया ऑप्शन है। इसमें लीची लेदर बैक डिजाइन दिया गया है और यह एक कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। डिवाइस में 200MP प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और केवल 26 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। 

Realme 11 Pro+ 5G
Realme 11 Pro+

OnePlus Nord CE 3

अगर आप स्मूद UI के साथ एक स्लीक डिवाइस खरीदना चाहते हैं, तो Nord CE 3 5G आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। यह स्मार्टफोन चिकने और हल्के वज़न वाले डिवाइस के साथ आता है। यह कंपनी के OxygenOS सॉफ्टवेयर पर चलता है जो एक कस्टमाइज़्ड और फीचर-रिच यूजर एक्सपीरियंस ऑफर करता है। फोन में डीसेन्ट कैमरा परफॉरमेंस भी मिलती है क्योंकि इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा शामिल है। यह हैंडसेट 5000mAh बैटरी से लैस है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।   

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles