आज हम सभी 5G के युग में जी रहे हैं, ऐसे में आपके पास एक 5G Phone का होना भी जरूरी है। आजकल सभी बजट में आपको एक 5G Phone मिल जाता है। अगर आपका बजट भी बहुत टाइट है, इसके बाद भी आप एक 5G Phone को खरीद सकते हैं। काम बजट में भी आपको Samsung, POCO के साथ साथ Motorola और iQOO के फोन्स मिल जाने वाले हैं। आज हम आपको 10000 रुपये में आने वाले 3 बेहतरीन फोन्स की जानकारी देने वाले हैं। आइए इन फोन्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।
Samsung के इस फोन में एक 6.7-इंच की PLS LCD डिस्प्ले मिलती है जो 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इस फोन में आपको 4GB और 6GB रैम मिलती है, साथ साथ फोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी मिलती है, फोन में एक 50MP का कैमरा भी मिलता है। इस फोन को आप Amazon India से खरीद सकते हैं।
iQOO का यह फोन भी आपको Amazon India पर मिल रहा है। इस फोन में आपको फनटचओएस 15 पर आधारित एंड्रॉयड 15 पर पेश किया गया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में 4GB की रैम और 128GB स्टॉरिज मिलता है। फोन में एक 6000mAh की बैटरी के साथ 6.74-इंच की डिस्प्ले मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एक 50MP का Sony AI कैमरा मिलता है।
Vivo T4 Lite 5G स्मार्टफोन को आप Flipkart से खरीद सकते हैं। इस फोन में 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल भी मिलती है। स्मार्टफोन में एक 6.74-इंच की HD Plus डिस्प्ले मिलती है। इस फोन में एक 50MP+2MP का कैमरा सेटअप भी मिलता है। फोन में एक 5MP का फ्रन्ट कैमरा भी दिया जा रहा है। इस फोन में एक 6000mAh की बैटरी के साथ साथ आपको Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है।