आपका एंडरोइड फोन हो जाएगा बिल्कुल नया जब मिलेंगे एंडरोइड 12 के ये नए फीचर
गूगल ने एंडरोइड 12 OS में डाले ये दमदार फीचर
कई ब्राण्ड्स के लिए उपलब्ध है एंडरोइड 12 का बीटा वर्जन
बहुत जल्द आपके एंडरोइड फोन को मिलेगा नया अनुभव
Google ने एंडरोइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम का ऐलान कर दिया है और अभी ऑपरेटिंग सिस्टम का बीटा वर्जन 11 ब्राण्ड्स के लिए उपलब्ध है जिनमें विवो, वनप्लस, ओप्पो और अन्य कई ब्राण्ड्स शामिल हैं। बताते चलें कि कुछ फीचर्स केवल गूगल पिक्सल फोन के लिए उपलब्ध होंगे।
नए एंडरोइड वर्जन से फोन में नया कलर थीम, फास्ट ऐप लोडिंग और बढ़िया प्राइवेसी फीचर्स भी मिलेंगे। आज हम आपको 12 दमदार फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके एंडरोइड फोन को पूरी तरह बादल देगा। बता दें कि इन नए फीचर्स से आपका फोन एक नया अनुभव देगा।
तेज़ हो जाएगा आपका फोन
एंडरोइड 12 आने से आपका फोन तेज़ हो जाएगा और बैटरी की भी बचत होगी। गूगल ने यहां CPU टाइम को कम किया है जिससे कोर सिस्टम सर्विस को 22 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सके।
नया प्राइवेसी डैशबोर्ड
यूजर्स को नया प्राइवेसी डैशबोर्ड मिलने वाला है। ये पर्मिशन सेटिंग्स के लिए नया व्यू भी देगा और साथ ही यह भी बताएगा कि कौन-सा ऐप आपका डाटा एक्सेस कर रहा है। डैशबोर्ड से आप किसी भी ऐप के पर्मिशन को रोक पाएंगे।
कैमरा और माइक्रोफोन इस्तेमाल के दौरान देगा चेतावनी
फोन में नया इंडिकेटर फीचर जोड़ा जाएगा जिससे कोई भी ऐप अगर आपका कैमरा या माइक्रोफोन एक्सेस करता है तो आपको तुरंत इस बात का पता चल जाएगा ताकि आप इसे हटा सकें।
रिमोट ऐप
स्मार्ट टीवी को अब आप अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल कर पाएंगे। इसके लिए कंपनी रिमोट सपोर्ट देगी।
नियरबाय बटन
आप अपना वाई-फाई कनेक्शन भी शेअर कर सकते हैं। ये सबकुछ QR कोड की मदद से हो पाएगा। मतलब ये कि आप नियरबाय बटन आपके इस काम आएगा।
बड़े फोन को कर सकेंगे वन-हैंडेड मोड से इस्तेमाल
अगर आप बड़ी स्क्रीन का फोन उपयोग करते हैं तो इसे वन हैंडेड मोड से इस्तेमाल कर पाएंगे।
पॉवर बटन से एक्टिवेट होगा गूगल असिस्टेंट
आप पॉवर को कुछ समय तक प्रेस कर गूगल असिस्टेंट को एक्टिवेट कर पाएंगे। ये पिक्सल फोन पर काम करेगा।
नया UI डिज़ाइन
एंडरोइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम आपके फोन के लुक को पूरी तरह बदल देगा और एक नया डिज़ाइन देगा। इंटरफेस में आपको नए कलर ऑप्शन, एनीमेशन और टाइल डिज़ाइन मिलेंगे।
एक्यूरेट की जगह दे सकेंगे एप्रोक्सिमेट लोकेशन
Android 12 में आप लोकेशन को कंट्रोल कर पाएंगे। इसके लिए आप ऐप्स को जब पर्मिशन देते हैं तो आप एक्जेक्ट लोकेशन की जगह कोई करीबी लोकेशन का एक्सेस दे सकते हैं।
कलर एक्सट्रेक्शन से बदल जाएगा फोन का कलर
आप जिस वॉलपेपर का उपयोग करते हैं, पिक्सले डिवाइस पर Android 12 के साथ आप अपने फोन को पूरी तरह बदल सकते हैं और विजेट्स के साथ कस्टम कलर का उपयोग कर पाएंगे।
टाइल्स और अधिक जानकारी
नोटिफिकेशन शेड को नीचे करने पर बड़े आइकॉन दिखेंगे। इनमें कई डिज़ाइन भी मिलेंगे। इसके अलावा आप सीधे यहीं से सेटिंग्स में भी जा सकते हैं।
प्राइवेट कम्प्यूट कोर
ये फीचर लाइव कैप्शन, नाऊ प्लेइंग, स्मार्ट रिप्लाई को एक्टिवेट करेगा। ऑडियो और लैड्ग्वेज प्रोसेसिंग जो आपके डिवाइस पर चलेगा उसे नेटवर्क से पूरी तरह से अलग रखा जाएगा जिससे आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहे।