Digit.in

Amazon Republic Day Sale 2025: प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव हुई साल की पहली सबसे बड़ी सेल, इन प्रीमियम फोन्स पर झमाझम बरस रहे ऑफर्स!

Amazon Republic Day Sale 2025: प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव हुई साल की पहली सबसे बड़ी सेल, इन प्रीमियम फोन्स पर झमाझम बरस रहे ऑफर्स!

गणतंत्र दिवस बस कुछ ही दिन दूर है और उससे पहले Amazon समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने रिपब्लिक डे सेल्स की घोषणा कर दी है, जो इस साल की पहली सबसे बड़ी सेल है। अमेज़न पर यह सेल आज, 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होने वाली है, लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी यह सेल एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम मेंबर्स के लिए 12 घंटे पहले, यानि रात 12 बजे से लाइव हो गई है।

इस सेल के दौरान अलग-अलग कैटेगरीज़ के कई इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कि स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, घरेलू उपकरण और अन्य भारी डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं। अगर आप भी कोई इलेक्ट्रॉनिक्स या गैजेट खरीदना चाहते हैं, तो Amazon वेबसाइट या ऐप के जरिए सस्ते में खरीद सकते हैं क्योंकि यहाँ प्राइम मेंबर्स के लिए प्रोडक्ट्स पर डील्स और ऑफर्स का खुलासा कर दिया गया है।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Samsung, Apple, OnePlus और अन्य जैसे टॉप ब्रांड्स अपने डिवाइसेज़ पर तगड़ी छूट दे रहे हैं। आइए टॉप 5 प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर मिल रहीं बेहतरीन डील्स और डिस्काउंट्स देखते हैं जिन्हें आपको बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहिए।

Amazon Great Republic Day Sale 2025 में 5 धमाकेदार स्मार्टफोन डील्स

अगर आप अपग्रेड के तौर पर एक आईफोन मॉडल खरीदना चाह रहे हैं, तो अमेज़न की रिपब्लिक डे सेल iPhone 15 पर भारी प्राइस कट ऑफर कर रही है। यह हैंडसेट असल में 69,900 रुपए का आता है, हालांकि, सेल के दौरान ग्राहक इसे बैंक ऑफर्स समेत केवल 55,499 रुपए में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S23 Ultra (यहाँ से खरीदें)

एक और फ्लैगशिप मॉडल जिसे रिपब्लिक डे सेल के दौरान खरीदा जा सकता है वह है सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा, जो आधी से भी कम कीमत पर उपलब्ध होगा। वैसे तो इस फोन की असली कीमत 1,49,999 रुपए है, लेकिन सेल के दौरान इसे केवल 69,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। पॉप्युलर फ्लैगशिप मॉडल के लिए यह एक स्टील डील है।

वनप्लस ने हाल ही में अपने वनप्लस 13 को लॉन्च किया है, इसलिए पिछले साल के वनप्लस 12 को अमेज़न की इस साल की पहली बड़ी सेल में भारी प्राइस कट मिला है। यह इस समय वेबसाइट पर 62,473 रुपए में लिस्टेड है। ई-कॉमर्स कंपनी इस डिवाइस पर फ्लैट डिस्काउंट के अलावा भारी भरकम बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज डील भी दे रही है।

यह स्नैपड्रैगन 8 इलीट चिपसेट के साथ 2024 में लॉन्च हुआ लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज का स्मार्टफोन है। आईकू 13 परफॉर्मेंस पर केंद्रित स्मार्टफोन है, जो पॉवरफुल गेमिंग और मल्टीटास्किंग ऑफर करता है। यह स्मार्टफोन रिपब्लिक डे सेल के दौरान शानदार डिस्काउंट पर उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत 61,999 रुपए से घटकर 54,999 रुपए हो गई है। बैंक ऑफर्स के जरिए इसे और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

विवो के इस दमदार स्मार्टफोन की MRP 54,999 रुपए है, जबकि अमेज़न सेल के दौरान यह केवल 45,870 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध है। 2000 रुपए तक के बैंक ऑफर्स और 22,800 रुपए तक के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ ग्राहक इसे काफी किफायती दाम में घर ले जा सकते हैं।

तो ये थीं Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान खासतौर से प्राइम मेंबर्स के लिए मिल रहीं कुछ बेहतरीन प्रीमियम स्मार्टफोन डील्स, जिन्हें और भी मजेदार बनाने के लिए आप बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ डिवाइसेज़ पर SBI कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles