Amazon Great Summer Sale 2025 इस दिन हो रही शुरू, इन 5 स्मार्टफोन डील्स पर रहेगी सबकी नजर, आप भी मिस नहीं करना चाहेंगे
Amazon Great Summer Sale 2025 की शुरुआत 1 मई को होने वाली है।
इस सेल में आपको स्मार्टफोन्स के लेकर अन्य बहुत से डिवाइसेस और प्रोडक्ट पर सबसे दमदार डील और डिस्काउंट मिलने वाले हैं।
हालांकि, इन 5 स्मार्टफोन डील्स को आप चाहकर भी मिस नहीं कर पाएंगे।
Amazon India पर Amazon Great Summer Sale 2025 की शुरुआत 1 मई को होने जा रही है। सेल दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाने वाली है। इस सेल में आपको स्मार्टफोन्स पर धमाका डिस्काउंट मिलने वाले हैं, इसके अलावा आपको इलेक्ट्रानिक्स और एक्सेसरीज़ पर भी एकदम शानदार ऑफर मिल सकते हैं। हालांकि, अगर आप एक प्राइम मेम्बर हैं तो सेल का आनंद 12 घंटे पहले ही उठा सकते हैं। इसका मतलब है कि आप रात बजे से ही Summer Sale का लाभ ले सकेंगे।
अभी सेल शुरू नहीं हुई है, लेकिन समर सेल में मिलने वाले कुछ कुछ ऑफर सामने आ चुके हैं। असल में, जानकारी के लिए बता देते है कि स्मार्टफोन्स पर आपको 40% तक का डिस्काउंट दिया जाने वाला है। इसके अलावा समर सेल में आपको बैंक ऑफर, कैशबैक आदि के लाभ के अलावा एक्सचेंज ऑफर और EMI का लाभ भी मिलने वाला है। अब ऐसे में अगर एक स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको Summer Sale में मिलने वाली इन 5 बेस्ट स्मार्टफोन्स डील्स को पहले ही देख लेना चाहिए। जैसे ही सेल लाइव होती है,। यह डील और डिस्काउंट आपको मिलना शुरू हो जाने वाले हैं।
Samsung Galaxy S24 Ultra मिलेगा बेहद सस्ता
अगर सेल में Samsung के इस फोन को देखा जाए तो यह तगड़े डिस्काउंट के साथ 84,999 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल सकता है। हालांकि, इसका असल प्राइस 1,34,999 रुपये के आसपास है। फोन में आपको कुछ सबसे दमदार फीचर मिलते हैं। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ आता है, इसके अलावा इसमें आपको 200MP का कैमरा सिस्टम मिलता है। यह फोन सेल में आपको सस्ता मिलेगा।
OnePlus Nord 4 पर भी गजब डील
OnePlus Nord 4 को देखा जाए तो यह फोन एक दमदार मिड-रेंज फोन है। इसके अलावा यह कुछ सबसे दमदार फीचर्स के साथ आता है। इस फोन को आप Amazon Summer Sale के दौरान लगभग लगभग 24,999 रुपये के प्राइस में बैंक ऑफर के साथ खरीद पाएंगे। इस फोन में स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, इसके अलावा इस फोन में आपको एक 5500mAh की बैटरी भी मिलती है। यह फोन भी कम प्राइस में आपके लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकता है।
OnePlus 13R को खरीदना भी होगा किफायती
OnePlus 13R को देखा जाए तो यह एक दमदार फ्लैग्शिप किलर फोन है, Amazon Great Summer Sale में इस फोन को आप 39,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। हालांकि, इस फोन के साथ आपको OnePlus Buds 3 भी फ्री में मिलने वाला है। स्मार्टफोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, फोन में एक 6000mAh की बैटरी भी दी जा रही है।
iQOO Neo 10R को भी खरीद सकेंगे सस्ता
iQOO के इस फोन को देखा जाए तो यह फोन आपको बजट में एक दमदार फोन के तौर पर देखने को मिलता है। हालांकि, Amazon Sale में आप इस फोन को 24,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इस फोन पर आपको बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। इस फोन को हेवी गेमिंग और मल्टीटासकिंग के लिए बनाया गया था। फोन में एक 6400mAh की बैटरी मिलती है, इसके अलावा फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।
Samsung Galaxy M35 को भी सस्ते में ले जा सकेंगे घर
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आप 24,499 रुपये के प्राइस वाले सैमसंग फोन को Amazon Summer Sale 2025 के दौरान केवल और केवल 13,999 रुपये के प्राइस में बैंक ऑफर के साथ घर ले जाने का मौका मिलने वाला है। इस फोन में एक 6.6-इंच की Super AMOLED दुसप्ले मिलती है, इसके अलावा फोन में Exynos 1380 प्रोसेसर भी मिलता है। फोन में एक 6000mAh की बैटरी के अलावा एक दमदार कैमरा सेटअप भी मिलता है।