Amazon GIF Sale 2023 सभी के लिए शुरू, 10 हजार से भी कम में धांसू New फोंस को ले जाएँ घर | Tech News 

Highlights

आखिरकार Amazon GIF Sale 2023 के दरवाजे सभी ग्राहकों के लिए खुल गए हैं।

यहाँ हमने टॉप 5 स्मार्टफोन डील्स की लिस्ट तैयार की है जो 10,000 रुपए के अंदर आते हैं।

Samsung Galaxy M13 अमेज़न पर 9,499 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में उपलब्ध है।

आखिरकार Amazon GIF Sale 2023 के दरवाजे सभी ग्राहकों के लिए खुल गए हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन कुछ नया खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी अमेज़न पर जाएं और बड़े पैमाने पर प्रोडक्ट्स पर उपलब्ध रोमांचक डिस्काउंट्स का लाभ उठाएं। 

अगर आपका बजट थोड़ा कम है लेकिन आप एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह आए हैं। यहाँ हमने टॉप 5 स्मार्टफोन डील्स की लिस्ट तैयार की है जो 10,000 रुपए के अंदर आते हैं और ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान आपको इन्हें जरूर देखना चाहिए। तो आइए आपको इन डील्स के बारे में बताते हैं। 

Galaxy M13 स्मार्टफोन 6.6-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 50MP+5MP+2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 8MP फ्रन्ट कैमरा दिया गया है। साथ ही इस फोन में 6000mAh बैटरी भी मिल रही है और यह Exynos 850 प्रोसेसर से लैस है। यह डिवाइस अमेज़न पर 9,499 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में उपलब्ध है। 

Realme Narzo N55 एक 6.72-इंच 90Hz FHD+ डिस्प्ले ऑफर करता है। इस हैंडसेट में 64MP मेन कैमरा और 8MP फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है और यह मीडियाटेक हीलिओ G88 चिपसेट पर चलता है। Narzo N55 को अमेज़न सेल में 9,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। 

Redmi 12C में 6.71-इंच HD+ डिस्प्ले शामिल है। इसमें 50MP मेन कैमरा और 5MP फ्रन्ट कैमरा दिया गया है। इसे 5000mAh बैटरी के साथ पैक किया गया है और यह हैंडसेट मीडियाटेक हीलिओ G85 चिपसेट पर चलता है। यह फोन अमेज़न पर 7,699 रुपए में लिस्टेड है। इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनी इस पर 400 रुपए का कूपन ऑफर भी दे रही है। 

Narzo N53 को 6.74-इंच की 90Hz डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था। इस फोन में 50MP मेन कैमरा और 8MP सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। साथ ही डिवाइस में 5000mAh बैटरी और एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है। अभी अमेज़न सेल के दौरान खरीदने पर आप इसे केवल 7,999 रुपए में अपना बना सकते हैं। साथ ही अमेज़न इस फोन पर 1000 रुपए का कूपन डिस्काउंट भी पेश कर रहा है। 

Galaxy M04 में 6.5-इंच डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 13MP+2MP ड्यूल कैमरा सेटअप और 5MP सेल्फ़ी कैमरा के साथ आता है। साथ ही इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है और यह मीडियाटेक हीलिओ P35 चिपसेट से लैस है। अमेज़न से आप इसे 6,499 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में खरीद सकते हैं। 

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles