Digit.in

Apple, Samsung, OnePlus जैसे टॉप ब्रांड के फोन्स खरीदें बेहद सस्ते, Amazon Sale में धमाका Offer! Tech News

Highlights

यहाँ हमने इसी प्राइस रेंज में टॉप स्मार्टफोंस डील्स की लिस्ट तैयार की है जो अमेज़न सेल में उपलब्ध हैं।

Samsung Galaxy S23 FE अमेज़न पर 59,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में उपलब्ध है।

Moto Razr 40 को अमेज़न फेस्टिव सेल के दौरान 49,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Apple, Samsung, OnePlus जैसे टॉप ब्रांड के फोन्स खरीदें बेहद सस्ते, Amazon Sale में धमाका Offer! Tech News

Amazon Great Indian Festival sale जोरों-शोरों से चल रही है और स्मार्टफोन के दीवानों के पास अपने मोबाइल अनुभव को बढ़ाने के लिए 50,000 रुपए के आसपास की बेस्ट स्मार्टफोंस डील्स तलाशने का बिल्कुल सही मौका है। यहाँ हमने इसी प्राइस रेंज में टॉप स्मार्टफोंस डील्स की लिस्ट तैयार की है जो अमेज़न सेल में उपलब्ध हैं। 

Amazon GIF 2023 Best Smartphone Deals 

Galaxy S23 FE स्मार्टफोन 6.4-इंच डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 50MP + 12MP + 8MP कैमरा सेटअप और 10MP फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इसे 4500mAh बैटरी के साथ पैक किया गया है। इसके अलावा यह फोन सैमसंग एक्सिनोस 2200 चिपसेट से लैस है। यह हैंडसेट अमेज़न पर 59,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में उपलब्ध है। साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 9000 रुपए का बैक डिस्काउंट भी पेश कर रहा है। 

iQOO 11 5G में 6.78-इंच डिस्प्ले मिलती है। इस फोन में 50MP + 8MP + 13MP रियर कैमरा सेटअप और 16MP फ्रन्ट कैमरा दिया है। साथ ही यह 5000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ आता है। यह स्मार्टफोन अमेज़न पर 49,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में मिल रहा है। 

मोटोरोला का यह फोल्डेबल फोन 6.9-इंच FHD+ pOLED मेन डिस्प्ले और 1.5-इंच OLED एक्सटर्नल डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 64MP मेन कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा शामिल है। इसके अलावा हैंडसेट को पॉवर देने के लिए इसमें 4200mAh बैटरी लगाई गई है और यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर से लैस है। razr 40 को अमेज़न फेस्टिव सेल के दौरान 49,999 रुपए  में खरीदा जा सकता है। 

OnePlus 11 5G स्मार्टफोन 6.70-इंच 120Hz AMOLED QHD डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 50MP मेन कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है। बैटरी की करें तो इस डिवाइस में 5000mAh सेल दिया गया है और यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप पर चलता है। यह स्मार्टफोन अमेज़न पर 56,998 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में लिस्टेड है। इसके अलावा अमेज़न इस पर एक कूपन ऑफर भी दे रहा है जिसकी मदद से आप 4000 रुपए की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। 

लिस्ट का आखिरी फोन है iPhone 13 जिसमें 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है। इस डिवाइस में ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है जिसमें 12MP वाइड और अल्ट्रा वाइड कैमरे शामिल हैं। लाइटनिंग-फास्ट परफॉरमेंस के लिए यह हैंडसेट A15 बायोनिक चिपसेट से लैस है। इसे आप अमेज़न सेल में 50,999 रुपए में खरीद सकते हैं। 

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles