प्राइम मेम्बर्स के लिए शुरू हुई Amazon GIF Sale, Latest 5G फोंस पर ताबड़तोड़ Offers! Tech News

Highlights

Amazon की Great Indian Festival सेल आज से प्राइम मेम्बर्स के लिए शुरू हो गई है।

Redmi 12 5G को प्राइम मेम्बर्स इस सेल के दौरान 11,499 रूपए में खरीद सकते हैं।

Realme Narzo 60x 5G को 14,999 रुपए में लॉन्च किया गया था, जबकि अमेज़न सेल में यह केवल 11,999 रुपए में लिस्टेड है।

Amazon की Great Indian Festival सेल आज से प्राइम मेम्बर्स के लिए शुरू हो गई है जो साल की सबसे बड़ी सेल्स में से एक है। खुशी की बात यह है कि 8 अक्टूबर यानि कल से सभी ग्राहक इस सेल का लाभ उठा सकेंगे और किसी भी कैटेगरी के अपने मनपसंद प्रोडक्ट को भारी डिस्काउंट ऑफर्स के साथ खरीद सकेंगे। यहाँ हम आपके लिए 5 ऐसे 5G स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो हाल ही में भारत में लॉन्च हुए हैं और इन पर अमेज़न सेल में धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है।

ऑफर्स की बात करें तो सेल में 3 महीने का शुरुआती नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन उपलब्ध है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर्स का लाभ उठाकर आप पूरे 60,000 रुपए तक की बचत कर सकते हैं। साथ ही 7000 रुपए तक के कूपन ऑफर भी दिए जा रहे हैं और SBI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आप 10% इन्स्टेन्ट डिस्काउंट भी पा सकते हैं। आइए अब देखते हैं कुछ शानदार स्मार्टफोन डील्स... 

Amazon Great Indian Festival Sale: Latest Smartphones Deals

Redmi 12 5G को प्राइम मेम्बर्स इस सेल के दौरान 11,498 रूपए में खरीद सकते हैं। हालांकि, 1149 रुपए के बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत केवल 10,350 रुपए हो जाएगी। यह स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन है। 

Realme Narzo 60x 5G को 14,999 रुपए में लॉन्च किया गया था, जबकि अमेज़न सेल में यह केवल 11,999 रुपए में लिस्टेड है। इसके अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 1199 रुपए का बैंक डिस्काउंट भी पेश कर रहा है। सभी ऑफर्स के बाद रियलमी का यह फोन केवल 10,799 रुपए में आपका हो सकता है। यह डिवाइस सेगमेंट की सबसे फास्ट 33W सुपरवूक चार्जिंग के साथ आता है। 

iQOO का यह 5G फोन 32,999 रुपए में लिस्टेड है जो इसकी असली कीमत पर पूरे 7000 रुपए की सीधी छूट है। इस फोन पर आपको 2000 रुपए का इन्स्टेन्ट बैंक ऑफर दिया जा रहा है। सभी ऑफर्स के बाद ग्राहक इस फोन को 30,999 रुपए में घर ले जा सकते हैं। यह हैंडसेट 120W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करता है।  

iQOO Z7s 5G की असली कीमत अमेज़न पर 23,999 रुपए है, लेकिन सेल के दौरान यह केवल 16,999 रुपए में लिस्टेड है। 1500 रुपए के इन्स्टेन्ट बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत 15,499 रुपए हो जाएगी। यह स्मार्टफोन 64MP IOS कैमरा और अल्ट्रा ब्राइट AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। 

Honor 90 5G इस कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसे पीछे महीने ही भारत में लॉन्च किया गया है। यह यह भारत का पहला Eye Risk-Free डिस्प्ले के साथ आने वाला फोन है। यह डिवाइस ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान सभी बैंक और कूपन ऑफर्स समेत 29,999 रुपए में उपलब्ध है।

Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! फॉलो करने के लिए क्लिक करें!

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles