कल खत्म हो रही Amazon GIF Sale 2023, 30 से 40 हजार की रेंज में ये हैं Best Smartphones, फौरन लपक लें Offer

Highlights

आज हमने 30 से 40 हजार रुपए के प्राइस रेंज में अमेज़न सेल में उपलब्ध टॉप स्मार्टफोन डील्स की लिस्ट बनाई है।

Honor 90 5G अमेज़न पर 31,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में उपलब्ध है।

iQOO Neo 7 Pro 5G स्मार्टफोन अमेज़न पर 32,999 रुपए में मिल रहा है।

Amazon Great Indian Festival 2023 Sale बस खत्म होने के दौर पर है इसलिए अगर आप 30000 रुपए से 40000 रुपए की रेंज में कुछ बढ़िया स्मार्टफोन डील्स तलाश रहे हैं तो इससे बेहतर मौका आपको शायद ही दोबारा मिलेगा। इसलिए आज हमने इस प्राइस रेंज में अमेज़न सेल में उपलब्ध टॉप स्मार्टफोन डील्स की लिस्ट बनाई है। आइए उन्हें देखते हैं। 

Honor 90 स्मार्टफोन 6.7-इंच 120Hz क्वाड-कर्व्ड फ्लोटिंग एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 200MP मेन कैमरा और 50MP फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इसे 5000mAh बैटरी के साथ पैक किया गया है और यह स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सेलरेटेड एडिशन प्रोसेसर से लैस है।

यह हैंडसेट अमेज़न पर 31,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में उपलब्ध है। इसके अलावा अमेज़न एक कूपन भी ऑफर कर रहा है जिसके जरिए आप इस फोन पर 3250 रुपए की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। 

iQOO के इस 5G फोन में 6.78-इंच डिस्प्ले दी गई है। इसमें 50MP मेन कैमरा और 16MP फ्रन्ट कैमरा शामिल है। डिवाइस को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी लगाई गई है और परफॉरमेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 मोबाइल प्लेटफॉर्म मिलता है। यह स्मार्टफोन अमेज़न पर 32,999 रुपए में मिल रहा है। 

Galaxy A54 5G में 6.4-इंच FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल रही है। फोन के रियर कैमरा सेटअप में 50MP + 12MP + 5MP कैमरे और फ्रन्ट कैमरा 32MP सेल्फी कैमरा शामिल है। इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा यह डिवाइस एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है। Samsung Galaxy A54 5G को अमेज़न सेल के दौरान 35,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। 

वनप्लस का यह हैंडसेट 6.74-इंच 120Hz AMOLED FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 50MP मेन कैमरा और 16MP फ्रन्ट सेंसर दिया गया है। इस डिवाइस में भी 5000mAh बैटरी दी गई है। आखिर में परफॉरमेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 चिपसेट मिल रहा है। 

OnePlus Nord 3 5G ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में 33,999 रुपए में लिस्टेड है, लेकिन ई-कॉमर्स कंपनी एक कूपन ऑफर कर रही है जिसके तहत इस फोन पर 3000 रुपए की बचत अलग से की जा सकती है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles