Digit.in

Amazon Freedom Sale का आखिरी दिन! सस्ते से लेकर महंगे तक इन 10 स्मार्टफोन्स पर मिल रहे ताबड़तोड़ ऑफर्स

Amazon Freedom Sale का आखिरी दिन! सस्ते से लेकर महंगे तक इन 10 स्मार्टफोन्स पर मिल रहे ताबड़तोड़ ऑफर्स

Amazon India की Great Freedom Festival Sale 2024 आज (12 अगस्त) रात 12 बजे खत्म हो रही है। इसलिए ग्राहकों के पास बहुत बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज़ पर भारी डिस्काउंट पाने का यह आखिरी मौका है।

चाहे आप अपने डिवाइस को अपग्रेड करने की सोच रहे हों या फिर एक नया खरीदने की सोच रहे हों, यह सेल लीडिंग ब्रांड्स जैसे OnePlus, iQOO, Xiaomi, realme, Honor और अन्य के लोकप्रिय स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक की छूट ऑफर कर रही है। इसके अलावा यहाँ SBI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत और एक्सचेंज ऑफर में 50000 रुपए तक की आकर्षक छूट पाने का मौका मिल रहा है। साथ ही ग्राहक 24 महीनों की नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा उठा सकते हैं।

Top Smartphone Deals

अगर आप बाजार में एक नया स्मार्टफोन खरीदने निकले हैं, तो ये रहीं अमेज़न की ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान उपलब्ध कुछ बेस्ट डील्स:

यह स्मार्टफोन 64MP प्राइमरी सोनी सेंसर के साथ एक ट्रिपल रियर कैमरा, Unisoc T760 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और एक 6.67-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले ऑफर करता है। वर्तमान में यह डिवाइस बैंक ऑफर समेत 15,499 रुपए में उपलब्ध है।

Amazon Freedom Sale

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल 50MP स्टूडियो-लेवल पोर्ट्रेट कैमरा, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और 100W सुपर चार्जिंग स्पीड मिलती है। Honor 200 5G को सभी बैंक कार्ड्स पर 3000 रुपए के डिस्काउंट और 1000 रुपए के कूपन ऑफर समेत 29,998 रुपए में खरीदा जा सकता है।

अपनी 6.72-इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर, 50MP AI कैमरा और 6000mAh बैटरी के लिए जाना जाने वाला iQOO Z9x स्मार्टफोन 1000 रुपए के बैंक ऑफर और 500 रुपए के कूपन डिस्काउंट के साथ 12,998 में मिल रहा है।

मोटोरोला का यह फोल्डेबल फोन 3.6-इंच pOLED बाहरी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट और 12MP f/1.5 मेन कैमरा के साथ आता है। यह डिवाइस अभी सेल में 61% डिस्काउंट के साथ 46,749 रुपए में लिस्टेड है, लेकिन 1000 रुपए के बैंक ऑफर के साथ यह घटकर 45,749 रुपए का हो जाएगा।

यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन प्रोसेसर, 100W सुपरवूक चार्जिंग और एक Sony LYT-600 50MP कैमरा ऑफर करता है। यह 2000 रुपए के बैंक ऑफर समेत 22,998 रुपए की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है।

Amazon Freedom Sale

यह पोको फोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 6080 प्रोसेसर, 256GB तक स्टोरेज, 12GB तक रैम से लैस है। इस मेमोरी वेरिएंट को बैंक ऑफर के साथ 14,750 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है। जबकि 8GB+ 128GB वेरिएंट आपको 13,499 रुपए में मिल जाएगा।

Narzo 70 5G की बड़ी खासियतों में 45W सुपरवूक चार्ज, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP AI कैमरा शामिल है। यह डिवाइस अभी चल रही अमेज़न सेल के दौरान 32 प्रतिशत छूट के साथ 12,998 रुपए में लिस्टेड है।

इस रेडमी हैंडसेट को इसकी 120Hz अडाप्टिव सिंक रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 108MP प्रो ग्रेड कैमरा और स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE के लिए जाना जाता है। Redmi 13 5G अभी 1000 रुपए के डिस्काउंट कूपन के साथ 12,999 रुपए में मिल रहा है।

सैमसंग का यह स्मार्टफोन 120Hz sAMOLED डिस्प्ले और वेपर कूलिंग चैम्बर के साथ आता है और सेल के आखिरी दिन में आप इसे सभी बैंक कार्ड्स पर 2000 रुपए की छूट और 1000 रुपए के कूपन ऑफर के साथ 16,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles