Vivo का X300 FE स्मार्टफोन हाल ही में Vivo X300 Ultra के साथ 79,999 रुपये के प्रीमियम प्राइस पर लॉन्च हुआ है. इस फोन की खासियत इसका शानदार कैमरा और इसका फ्लैगशिप लेवल डिज़ाइन है. लेकिन यह अकेला ऐसा स्मार्टफोन नहीं है जिसमें इतने बेहतरीन स्पेक्स हैं. ऐसे स्पेक्स और बढ़िया कैमरा कई अन्य स्मार्टफोन्स में भी मौजूद हैं जो इसके जैसी ही हाई प्राइस रेंज में आते हैं. इस आर्टिकल में हम 7 ऐसे के बारे में बता रहे हैं, जो प्रीमियम गेमिंग परफॉरमेंस, स्लीक फ्लैगशिप डिज़ाइन, दमदार कैमरा और जबरदस्त बैटरी लाइफ के साथ आते हैं और Vivo X300 FE के अच्छे ऑल्टरनेटिव हैं, यहां तक कि कुछ मामलों में इससे बेहतर भी साबित हो सकते हैं.
iPhone 17 में एक 6.3 इंच की LTPO सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जो 120Hz के बढ़िया रिफ्रेश रेट के साथ आती है. प्रोसेसिंग के मामले में यह स्मार्टफोन अपने Apple A19 चिपसेट के साथ दमदार परफॉरमेंस देता है. 48MP के ड्यूल रियर कैमरा और 18 MP के फ्रंट कैमरा के साथ यह स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए एकदम बढ़िया चॉइस है.
50MP + 10MP + 12MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ इसमें एडवांस्ड नाइट फोटोग्राफी मोड मिलता है और यह स्मार्टफोन Vivo X300 FE के फ्लैगशिप फीचर्स के साथ सबसे ज्यादा मेल खाता है. इसमें नया और बेहतरीन Exynos 2600 चिपसेट है जो धमाकेदार परफॉरमेंस देता है. इसमें एक 6.3 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है. 4,300mAh की बैटरी के साथ इसमें रैपिड वायर्ड चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है.
इस फोन में 6.59 इंच के AMOLED डिस्प्ले और डॉल्बी विज़न के साथ 3600 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है. अच्छी प्रोसेसिंग के लिए इस फ़ोन में Dimensity 9500 चिपसेट है और इसमें 16GB तक RAM मिलती है. इसमें Hasselblad द्वारा ट्यून्ड 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जो काफी शानदार तस्वीरें लेता है.
Google Pixel 10 में गूगल का अपना गूगल टेंसर G5 चिपसेट मिलता है और इसमें एक स्मूथ एंड्राइड एक्सपीरियंस मिलता है. इसमें एक 48MP+13MP रियर कैमरा मिलता है और इसमें एक 5x टेलीफ़ोटो लेंस भी है जो एडवांस्ड नाइट फोटोग्राफी में मदद करता है. 6.3 इंच के Actua OLED डिस्प्ले के साथ यह फोन सच में लाजवाब है.
Vivo X300 में Dimensity 9500 चिपसेट मिलता है. इसमें एक 200MP का प्राइमरी कैमरा इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है. 6.3 इंच के LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ यह फोन 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दिखाने में सक्षम है. इतने सारे दमदार फीचर्स इसे Vivo X300 FE का सबसे अच्छा और पावरफुल ऑल्टरनेटिव बना देते हैं.
OnePlus 15 में एक लाजवाब 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है जो 165Hz के बढ़िया रिफ्रेश रेट के साथ आता है. प्रोसेसिंग के मामले में ये स्मार्टफोन Qualcomm की Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ दमदार परफॉरमेंस देता है.50MP + 50MP + 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP के फ्रंट कैमरा के साथ यह स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए एकदम बढ़िया चोइस है.
यह स्मार्टफोन 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ Vivo X300 FE के फ्लैगशिप फीचर्स को भी मात देता है. इसमें Qualcomm का बेहतरीन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर है जो धमाकेदार परफॉरमेंस देता है. इसमें एक 6.3 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है. इसके अलावा फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है.
यह भी पढ़ें: Vivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च, DSLR लेवल की मिलेगी फोटोग्राफी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत