20,000 रुपये से भी कम में आने वाले 7 सबसे दमदार फोन, Vivo का ये वाला फोन भी लिस्ट में

By

आज कल स्मार्टफोन के बाज़ार में महंगाई तो बढ़ती ही जा रही है क्योंकि कंपनियाँ अभी मेमोरी की कमी से जूझ रही हैं. मेमोरी के बढ़ते दामों की वजह से काफी कंपनियों को अपने स्मार्टफोन्स के दाम मजबूरी में बढ़ाने पड़ रहे है. ऐसे में काफी लोग ये सोचते हैं की अच्छी परफॉरमेंस और शानदार स्पेक्स केवल महंगे या फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में ही मिलते हैं लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है. काफी किफायती स्मार्टफोन्स अच्छे स्पेक्स, कैमरा और बैटरी के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं. इस आर्टिकल में हम बात करेंगे 7 ऐसे दमदार स्मार्टफोन्स कि जो कम दाम में बेहतरीन डिस्प्ले, स्पेक्स और कैमरा के साथ आते हैं ताकी आप आसानी से एक अच्छे स्मार्टफोन को खरीद सकें.

OnePlus Nord CE6 Lite (18,999 रुपये)

MediaTek के Dimensity 7400 Apex चिपसेट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट दिखाने में सक्षम है. इस स्मार्टफोन की जान है इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी जो 45W तक की Super VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस सब के अलावा इसका 50MP का प्राइमरी कैमरा 10x तक के डिजिटल ज़ूम के साथ आता है और इसके रियर कैमरा सेटअप में 2MP का एक डेप्थ कैमरा भी शामिल है और इसका 8MP का फ्रंट कैमरा काफी अच्छी तस्वीरें खींचता है.

Vivo T4X (16,999 रुपये)

Vivo T4x 5G Budget mobile get discount on Flipkart sale deals

फोटोग्राफी के मामले में यह स्मार्टफोन काफी अच्छा है. इसमें आने वाला 50MP का वाइड एंगल कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा इसे बढ़िया फोटो और वीडीयो बनाने में सक्षम बनाता है और इसके साथ ही इसमें 8MP का एक फ्रंट कैमरा भी मिलता है. 6.72 इंच के बड़े LCD डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 120Hz का दमदार रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. अच्छी परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek का Dimensity 7300 चिपसेट मिलता है जो काफी अच्छी परफॉरमेंस देता है.

Realme P3 (15,999 रुपये)

Qualcomm के Snapdragon 6 Gen 4 ओक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 45W तक की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें 50MP का वाइड एंगल कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा 16MP के फ्रंट कैमरा के साथ मिलता है.

Moto G96 (18,796 रुपये)

144Hz का रिफ्रश रेट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच के शानदार P-OLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है जो गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है. इसका रियर कैमरा 50MP + 8MP का है जिसमें एक प्राइमरी कैमरा 10x डिजिटल जूम के साथ मिलता है. इसका फ्रंट कैमरा 32MP के साथ काफी लाजवाब तस्वीरें खींचता है. Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 33W तक की टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Samsung Galaxy A17 (18,590 रुपये)

Samsung के अपने Samsung Exynos 1330 चिपसेट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का सूपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ है और इसमें 90Hz तक का रिफ्रेश रेट भी मिलता है. इस स्मार्टफोन में एक ट्रिप्ल कैमरा सेटअप मिलता है जो इसकी जान है. 50MP + 5MP + 2MP के रियर कैमरा का उपयोग करके यह स्मार्टफोन बेहतरीन फोटो लेने में माहिर है. इसका फ्रंट कैमरा 13MP का है और इसमें मिलने वाली बैटरी 5000mAh की है जो 25W तक की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Realme P4X (19,379 रुपये)

MediaTek के Dimensity 7400 Ultra के चिपसेट के साथ यह स्मार्टफोन लाजवाब परफॉरमेंस के साथ आता है. इसमें 6.72 इंच का एक बड़ा LCD डिस्प्ले मिलता है जो 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस स्मार्टफोन की जान है इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी जो 45W तक की सुपर चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आती है. इसका रियर कैमरा सेटअप 50MP और 2MP के कैमरा के साथ आता है जो इसे फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन बना देते हैं.

Oppo K14X (14,749 रुपये)

6.75 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है. इस स्मार्टफोन की जान है इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी जो 45W तक की Super VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है. 50MP + 2MP के दमदार रियर कैमरा सेटअप के साथ यह स्मार्टफोन 5MP का फ्रंट कैमरा भी साथ लाता है जो 30FPS पर वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है.

यह भी पढ़ें: सबसे बड़ी डिस्प्ले के साथ आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, जून 2026 में खरीदने के लिए बेस्ट

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By