15000 रुपये से कम में आने वाले 6 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, Vivo का लेटेस्ट फोन भी लिस्ट में
वो दिन गए जब 5,000mAh कि बैटरी को स्टैण्डर्ड माना जाता था। अब एंड्राइड स्मार्टफोन ब्रांड्स अपनी बैटरी क्षमता धीरे धीरे बढ़ा रही हैं। अब 6,000mAh और 7,000mAh की बैटरी वाल्व फ़ोन बहुत ही मिड-रेंज, अफोर्डेबल और सामान्य माने जाते हैं। जबसे स्मार्टफोन्स कि कीमत मेमोरी क्रंच के वजह से बढ़ना शुरू हो गयी है, ग्राहक तबसे 5G कनेक्टिविटी और लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी के साथ बजट स्मार्टफोन खरीदना शुरू कर चुके हैं।
Surveyयहाँ हमने लिस्ट किये हैं कुछ ऐसे 5G स्मार्टफोन्स जो इंडिया में 15000 से भी कम कीमत में मिलते हैं और ऑफर करते हैं बेहतरीन बैटरी लाइफ, कलर ऑप्शंस अपने स्पेसिफिकेशन्स के साथ।
Samsung Galaxy F70e 5G
Samsung Galaxy F70e 5G की बात की जाए तो इसमें मिलता है 6.7 इंच का डिस्प्ले जो 120Hz का रिफ्रेश रेट देता है। इसके प्रोसेसर में मीडियाटेक डाईमेंसिटी चिपसेट है। स्टोरेज और रैम की बात की जाए तो इसमें 6GB रैम और 128GB तक की स्टोरेज है। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 50-मेगापिक्सेल का है, वहीँ फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सेल का है। बैटरी की बात की जाए तो सामान्य 6,000 मेगापिक्सेल की बैटरी हेल्थ देता है।
Lava Bold N2 5G
Lava Bold N2 5G आपके लिए एक दूसरा बहुत की किफायती ऑप्शन है अगर आप लम्बी बैटरी लाइफ चाहते हैं इस फ़ोन में आपको 6,000mAh कि बैटरी मिलेगी जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बात करें डिस्प्ले कि तो इसमें आपको 6.75 इंच की डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी। इसका सबसे बड़ा आकर्षण है इसका AI-बेस्ड डुअल कैमरा यूनिट जिसका प्राइमरी सेंसर 13-मेगापिक्सेल का है, वहीँ फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सेल का है रैम और स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में आपको 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिलेगी।
Oppo K13x 5G
Oppo K13x 5G आपके लिए दूसरे सामान्य विकल्प हो सकता है जिसमें आपको किफायती दाम में सारे ज़रूरी फीचर्स मिल जाएंगे। डिस्प्ले और बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा और 6,000mAh कि बैटरी मिलेगी। बाकी स्मार्टफोन्स की तरह इसमें भी आपको मीडियाटेक डाईमेंसिटी प्रोसेसर देखने को मिलेगा। कैमरे की बात की जाए तो इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सेल का है और फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सेल का।
Poco C85x 5G
अच्छे बैटरी बैकअप Poco C85x 5G आपके लिए एक दूसरा किफायती ऑप्शन हो सकता है ये सबसे ज़्यादा किफायती ऑप्शन है क्यूंकि इसकी कीमत सिर्फ और सिर्फ 11000 रुपये है। डिस्प्ले और बैटरी की बात की जाए तो इसमें आपको 6.9 इंच की डिस्प्ले और 6,300mAh की बैटरी मिलेगी। इसका प्रोसेसर बाकी स्मार्टफोन्स से अलग हैं। इसमें Unisoc T8300 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। कमरे की बात की जाए तो इसका रियर कैमरा 32-मेगापिक्सेल का है और फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सेल का, वहीँ आपको इसमें मिलती है 4GB और रैम और 64GB स्टोरेज।
Redmi 15A 5G
Redmi 15A 5G भी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स में एक मजबूत विकल्प है। इसमें 6,300mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह Unisoc T8300 5G प्रोसेसर से लैस है और 6GB तक रैम व 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo T5e
Vivo T5e भी बजट सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प है। इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 6.74-इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह Unisoc T7225 प्रोसेसर से लैस है और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले iQOO Z11 5G को लेकर बड़ी जानकारी लीक, जानें क्या होंगे फीचर्स और संभावित कीमत
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
