Amazon Finale Days: सस्ते 5G स्मार्टफोन्स पर सबसे बड़ी छूट! सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें

Highlights

आज हमने अमेज़न सेल के दौरान 12000 रुपए के आसपास की कीमत में उपलब्ध कुछ बढ़िया स्मार्टफोन्स को लिस्ट किया है।

Samsung Galaxy M14 5G अमेज़न पर 12,990 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में उपलब्ध है।

Redmi 12 5G को अमेज़न से 11,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Amazon Great Indian Festival Sale साल की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली सेल्स में से एक है और अभी यह सबके लिए लाइव है। यह सेल आपके लिए स्मार्टफोन्स पर ढेरों रोमांचक ऑफर्स और डिस्काउंट्स लेकर आई है। आज हमने इस सेल के दौरान 12000 रुपए के आसपास की कीमत में उपलब्ध कुछ बढ़िया स्मार्टफोन्स को लिस्ट किया है। अगर आप एक नया बजट रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। इन तीन स्मार्टफोन डील्स को जरूर देखें।

Galaxy M14 5G स्मार्टफोन 6.6-इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इमेजिंग के लिए इसमें 50MP+2MP+2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 13MP फ्रन्ट कैमरा दिया है। इस हैंडसेट में 6000mAh बैटरी भी शामिल है। इसके अलावा डिवाइस Exynos 1330 ऑक्टा-कोर 2.4GHz 5nm प्रोसेसर से लैस है। यह फोन अमेज़न पर 12,990 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में उपलब्ध है।

Narzo 60X 5G स्मार्टफोन में 6.72-इंच डायनेमिक अल्ट्रा स्मूद डिस्प्ले मिलती है। इसमें 50MP मेन कैमरा और 8MP फ्रन्ट कैमरा दिया गया है। इसे 5000mAh बैटरी के साथ पैक किया गया है। साथ ही डिवाइस मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ 5G चिपसेट से लैस है। यह फोन अमेज़न सेल में 12,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में मिल रहा है। इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनी एक कूपन ऑफर भी दे रही है जिससे 500 रुपए की अतिरिक्त बचत की जा सकती है। 

Redmi 12 5G में 6.79-इंच FHD+ 90Hz अडाप्टिव सिंक डिस्प्ले दी गई है। फ़ोटो लेने के लिए फोन में 50MP मेन कैमरा और 8MP सेल्फी शूटर मिल रहा है। यह 5000mAh बैटरी पर चलता है। इसके अलावा परफॉरमेंस के लिए डिवाइस स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस है। इसे अमेज़न से 11,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। 

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles