25 हजार रुपये से कम में आने वाले 5 लेटेस्ट स्मार्टफोन, राखी पर गिफ्ट करने के लिए रहेंगे बेस्ट!
रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और अगर आप इस मौके पर अपने भाई या बहन को स्मार्टफोन गिफ्ट करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बाजार में कई दमदार विकल्प मौजूद हैं। हमने यहां 25,000 रुपये से कम कीमत वाले कुछ स्मार्टफोन्स की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें ऑनलाइन Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है। इनमें iQOO, Vivo, Poco, Realme और OnePlus जैसे ब्रांड के फोन शामिल हैं। एक अच्छी बात यह भी है कि इस लिस्ट का हर फोन लेटेस्ट है, यानी आपको किसी भी पुराने फीचर पर गुज़ारा नहीं करना पड़ेगा। आइए लिस्ट के हर एक फोन के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं।
SurveyiQOO Z11 Lite
iQOO Z11 Lite के 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इसकी असली कीमत 42,499 रुपये बताई गई है।

फोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है और यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे डुअल कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Vivo T5 Lite 5G
Vivo T5 Lite 5G का 6GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 24,999 रुपये में उपलब्ध है।

इसमें 6.74 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक पहुंचती है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
Poco M8 5G
Poco M8 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत पहले 29,999 रुपये थी।

स्मार्टफोन में 6.77 इंच का Flow AMOLED डिस्प्ले है, जो FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Realme NARZO 100x 5G
Realme NARZO 100x 5G का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में मिल रहा है।

इस फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OnePlus N6
OnePlus N6 का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल फिलहाल 24,999 रुपये में उपलब्ध है।

फोन में 6.75 इंच की HD LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए पीछे 50MP का सिंगल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
25000 रुपये से कम में आने वाले इन पांचों स्मार्टफोन में अलग-अलग खूबियां देखने को मिलती हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि Amazon-Flipkart जैसी ई-कॉमर्स कम्पनियां स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट ऑफर लाती रहती हैं, इसलिए खरीदारी से पहले इन प्लेटफॉर्म्स पर फोन की मौजूदा कीमत और उपलब्धता जरूर चेक कर लें।
यह भी पढ़ें: iQOO Z11 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4b: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
