iQOO Z11 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4b: स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

iQOO Z11 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4b: स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

स्मार्टफोन मार्केट में अलग-अलग कीमतों पर कई ऐसे फोन मौजूद हैं, जो बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और बेहतर कैमरा जैसे फीचर्स ऑफर करते हैं। इनमें नया लॉन्च हुआ iQOO Z11, Motorola Edge 70 Fusion और Nothing Phone 4b भी शामिल हैं। तीनों फोन में 5G कनेक्टिविटी, 120Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और Android 16 आधारित सॉफ्टवेयर मिलता है। तीनों एक ही प्राइस सेगेमेंट में भी आते हैं, लेकिन कुछ स्पेक्स और फीचर्स में इन तीनों के बीच काफी अंतर है। आइए जानते हैं कि इन तीनों की तुलना में कौन किस पर भारी पड़ता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iQOO Z11 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4b

डिजाइन और डिस्प्ले

iQOO Z11 में 6.83-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है और High Brightness Mode में यह 2,000 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है। डिस्प्ले को SGS Low Blue Light, Low Flicker और Five-Star Sunlight Display सर्टिफिकेशन भी मिले हैं।

वहीं, Motorola Edge 70 Fusion में 6.78-इंच का Super HD 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजॉल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह HDR10+, 10-बिट कलर और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक है और स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है।

iQOO Z11 5G India Sale 25 Aug on Amazon price offer specs and features

Nothing Phone 4b में तुलनात्मक रूप से छोटा 6.77-इंच का Full-HD+ Samsung Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जबकि पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक जाती है। इसमें 1,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 480Hz PWM डिमिंग भी मिलती है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के लिए iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। इसे 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 3,800 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS पर चलता है। इसे 3 OS अपडेट और 5 सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

Motorola Edge 70 Fusion में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो इस तुलना में सबसे तेज़ है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और कंपनी तीन OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

दूसरी ओर, Nothing Phone 4b में 4nm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट के साथ Adreno 810 GPU, Qualcomm Hexagon NPU और Qualcomm AI Engine दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। यह Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है और कंपनी तीन साल के OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है।

Motorola Edge 70 Fusion

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO Z11 में 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS और f/1.79 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 115 डिग्री है। सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 30fps पर सपोर्ट करते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion में 50-मेगापिक्सल Sony LYTIA 710 मेन कैमरा है, जिसमें OIS और f/1.8 अपर्चर मिलता है। इसके साथ 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ मैक्रो फोटोग्राफी भी सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा है और 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

वहीं, Nothing Phone 4b में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS, EIS और ऑटोफोकस के साथ दिया गया है। इसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है और फोन 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके सेल्फी कैमरा का रेज़ोल्यूशन बाकी दोनों फोन्स की तुलना में कम है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में तीनों फोन काफी बड़े बैटरी पैक के साथ आते हैं। iQOO Z11 में 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट करती है।

Nothing Phone 4b India Sale Today via Flipkart Check Price offers Specifications

Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी मिलती है और यह 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यानी iQOO Z11 की तुलना में इसकी चार्जिंग स्पीड ज्यादा है।

Nothing Phone 4b में थोड़ी छोटी 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है और कंपनी के मुताबिक इसे 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 80 मिनट लगते हैं।

भारत में कीमत

भारत में iQOO Z11 की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत इतनी है, जबकि 8GB + 128GB मॉडल 39,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 44,999 रुपये में आता है। टॉप 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है।

Motorola Edge 70 Fusion इन तीनों में सबसे कम शुरुआती कीमत वाला फोन है। हालिया प्राइस हाइक के बाद इसका 8GB + 128GB वेरिएंट 33,999 रुपये में आता है। 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।

वहीं, Nothing Phone 4b की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है और इस कीमत में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसका 8GB + 256GB मॉडल 38,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: 45000 रुपये से कम में आने वाले 5 सबसे शानदार कैमरा फोन्स, फोटोग्राफी में DSLR को देते हैं टक्कर?

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile