सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे 8 से ज्यादा स्मार्टफोन, iPhone 18 Pro से लेकर Vivo V80 Lite तक लिस्ट में शामिल

सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे 8 से ज्यादा स्मार्टफोन, iPhone 18 Pro से लेकर Vivo V80 Lite तक लिस्ट में शामिल

अक्सर हम सबको सितंबर के महीने में iPhone के लॉन्च का ही ज़िक्र सुनने में आता है, लेकिन यह साल कुछ ख़ास है क्योंकि इस साल iPhone कि सिर्फ 18 सीरीज़ ही नहीं, बल्कि इसके अलावा और भी दमदार स्मार्टफोन्स बाजार में एंट्री मारने वाले हैं। एक ओर सितंबर में Apple की ओर से iPhone 18 Series को लॉन्च किया जाने वाला है। वहीं दूसरी ओर, इस साल ऐसा हो सकता है कि 25000 रुपये की कीमत में आने वाले फोन्स में बड़ी जम्बो बैटरी भी देखने को मिल जाए। सभी जानते हैं कि आज से 2 साल पहले तक बैटरी को लेकर इतना ज्यादा प्रोमोशन नहीं किया जा रहा था, लेकिन इस समय दौर बदल रहा है, और मिड-रेंज में आने वाले फोन्स भी अब बड़ी जम्बो बैटरी आदि के साथ लॉन्च होने लगे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसी के साथ एक गंभीर बात यह भी है कि इस साल मेमोरी चिप की किल्लत के वजह से लगभग सारी कंपनियों के स्मार्टफोन्स के दाम आसमान छू रहे हैं। इस साल सिंतबर में आ रहा हर फ़ोन अपने पिछले मॉडल से हज़ारों रुपये की कीमत में बढ़कर आएगा। इत्तिफाक की बात यह है की बड़ी बैटरी के साथ बड़ी कीमत दोनों ही इस साल आपको देखने को मिलेंगे।

इसी के साथ आपको बता दें की iPhone 18 सीरीज़ के अलावा इस साल आपको Galaxy S26 FE जैसे फ्लैगशिप किलर और Redmi Note 17 Pro सीरीज़ जैसे मिड-रेंज स्मार्टफोन्स भी देखने को मिलेंगे।आइये जानते हैं की इस साल सितंबर में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में कौन-कौनसे स्मार्टफोन्स शामिल हैं।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max

इस साल Apple का सितंबर वाला इवेंट पूरी तरह से iPhone के Pro मॉडल्स पर बेस्ड रहेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने iPhone 18, iPhone 18e तथा iPhone Air 2, तीनों के लॉन्च को अब मार्च 2027 के आसपास खिसका दिया है। इससे यह पता चलता है कि इस साल Apple ने अपने लॉन्च की पूरी रणनीति बदल दी है।

तारीख गवाह है की हर साल Apple ने अपना iPhone इवेंट सितंबर में ही किया है और इस साल भी 9 सितंबर की तारीख सुर्ख़ियों में है। हालांकि इसमें एक पेंच ज़रूर है, इवेंट के ठीक बाद वाला शुक्रवार 11 सितंबर को पड़ रहा है, इस दिन कंपनी प्री-आर्डर खोलने से बच सकती है, जिस कारण तरीख़ एक हफ्ता आगे भी सरकायी जा सकती है।

एक यह नया फीचर भी सामने आया है कि इस बार iPhone में नया A20 प्रोसेसर देखने को मिलेगा, माना जा रहा है कि यह नया प्रोसेसर पिछले प्रोसेसर के मुकाबले 18% तेज़, और 30% ज़्यादा पॉवर एफिशिएंट भी है।

इसी साल Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी सामने आ सकता है। इस फोल्डेबल फ़ोन का नाम iPhone Ultra रखे जाने की उम्मीद है। शुरुआती टेस्टरों को इसका हिंज तो पसंद आया है लेकिन, इसमें एक पेच यह भी है की इस फ़ोन में टेलीफ़ोटो कैमरा नहीं है। शुरुआत में इस फ़ोन की सप्लाई सीमित रहेगी इस लिए भारत में यह फ़ोन पहले दिन से ही उपलब्ध रहेगा।

Samsung Galaxy S26 FE

लिस्ट का हमारा सबसे पहला Samsung Galaxy S26 FE है जिसका लॉन्च इवेंट 27 अगस्त को है, Samsung ने इवेंट का समय भारत के लिए शाम 5:30 बजे रखा है लेकिन ध्यान देने वाली बात इधर यह है कि भारत में इसकी असली बिक्री सितंबर से ही शुरू होगी।

इस साल सैमसंग में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है जो इसे काफी दिलचस्प भी बनता है। इस साल सैमसंग ने अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह फ़ोन अब सीधे Android 17 और One UI 9 पर चलेगा। इसका यह मतलब है की यह फ़ोन अपनी ही फ्लैगशिप S26 सीरीज़ को पछाड़ देगा, जो Android 16 पर आधारित है।

बात करें अगर इसके फीचर्स की तो कुछ लीक्स के अनुसार इस फ़ोन में 6.7-इंच का AMOLED पैनल दर्ज है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल-HD+ रेज़ॉल्यूशन को सपोर्ट करेगी। वहीं अगर बात करें इसके प्रोसेसर, RAM और स्टोरेज कि तो इसमें आपको Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ मिलते हैं 8GB रैम और 128GB तथा 256GB के दो स्टोरेज विकल्प। कैमरे की बात करें तो इस फ़ोन में आपको 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड और 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 8MP टेलीफोटो लेंस मिलेगा। वहीं इसकी बैटरी 4,900mAh की सिलिकॉन-कार्बन है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। Samsung के टीज़र में मिंट मॉडल सामने आया है। इसकी भारत में शुरुआती लिस्टिंग कीमत 65,990 रुपये है।

Infinix Hot 70 Pro

यह फोन इस सूची का एकमात्र ऐसा फोन है, जिसका बैक पैनल गरम होने पर रंग बदलता है। वहीं इसके Mirage Green का पिछला हिस्सा रात के अंधेरे में अलग दिखता है, और Silk Glow Purple का टेक्सचर फोन हिलाने पर बदलता नज़र आता है। चौथा रंग Dive Blue है जो फोन को एक सादी मैट फिनिशिंग देता है।

कंपनी ने इसकी पुष्टि सितंबर के पहले हफ्ते में लांच होने कि करी है, भारत में यह फ़ोन 4 सितंबर को आने की सुर्ख़ियों में है। आपकी जानकारी के लिए बात दें कि इसके स्पेसिफिकेशन सिर्फ एक अंदाज़ा ही नहीं, बल्कि पक्की जानकारी हैं, क्यूंकि ग्लोबल बाज़ार में यह फ़ोन जुलाई में ही आ चुका है।

इस फ़ोन में IP68 रेटिंग है, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन, स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm जैक, IR ब्लास्टर और अलग माइक्रो-SD स्लॉट, सब एक साथ मिलते हैं लेकिन, यहां एक चूक यह भी है कि इसमें पैनल AMOLED नहीं है, और OS अपडेट भी इसमें आपको सिर्फ तीन साल के ही मिलेंगे।

Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max

टिपस्टर योगेश ब्रार के अनुसार Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max के लॉन्च की तारीख 15 सितंबर तय हुई है। हालांकि इसके सन्दर्भ में Xiaomi की तरफ से अभी किसी भी तरह का आधिकारिक ऐलान सामने नहीं आया है।

Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max दोनों में ही 6.83-इंच का फ्लैट OLED पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। अगर Note 17 Pro में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट के साथ 9,000mAh बैटरी और 67W चार्जिंग की खबर है, तो वहीं Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 के साथ बैटरी 10,000mAh और चार्जिंग 100W तक चली जाती है। दोनों फोन्स में प्राइमरी सेंसर 50MP का ही रहेगा, बस सेल्फी कैमरा Pro पर 16MP और Pro Max पर 32MP का होगा। एक पेच यह भी है की कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज़ के दाम पिछली Note 15 Pro पीढ़ी के मुकाबले कम से कम 8,000 रुपये उपर जा सकते हैं।

POCO X8 और POCO X8 Power

जिनकी प्राथमिकता लम्बी बैटरी हेल्थ है उनके लिए X8 Power ही इस महीने का सबसे बड़ा नाम है। टिप्सटर के अनुसार Poco का यह पहला मॉडल होगा जिसकी बैटरी 10,000mAh की होगी। और तो और चौंका देने वाली बात तो यह है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी इसकी मोटाई सिर्फ 8.68mm ही रहने का दावा किया गया है।

बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 6.83-इंच का 1.5K AMOLED पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,840Hz PWM डिमिंग के साथ आएगा। इसी के साथ इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की बात की गयी है, हालांकि सस्ते वैरिएंट में UFS 2.2 भी हो सकती है। वहीं Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट और 9,000mAh बैटरी के साथ POCO X8 इससे एक कदम नीचे रहेगा।

24,999 रूपये की शुरुआती कीमत पर POCO M8 Power 8,000mAh बैटरी लेकर आया था, वहीं M8x 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर 7,900mAh के साथ आया है।

Vivo V80 Lite

लिस्ट का हमारा अगला स्मार्टफोन Vivo V80 Lite है जिसकी लॉन्च डेट 3 सितंबर है। कंपनी ने इस फ़ोन में खुद ही 10,000mAh बैटरी होने की पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार 3 सितंबर की तारीख मलेशिया के लिए है और भारत की तारीख अब तक सामने नहीं आई है।

एक चूंक यह आयी है कि मलेशिया वाले मॉडल में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट बैक पैनल है, लेकिन भारत में जो टीज़र सामने आया उसमें कर्व्ड डिस्प्ले की झलक दिखी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय वैरिएंट हाल में आए vivo S2 का ही दूसरा रूप हो सकता है, जो यहाँ 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत से शुरु हुआ था। मतलब, नाम भले Lite क्यों न हो, कीमत उतनी हल्की नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें: Amazon पर Smart TV Deals की भरमार, 43 से 55-इंच के 4K QLED TV मिल रहे सस्ते, देखें 5 बेस्ट ऑप्शन

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile