Amazon पर Smart TV Deals की भरमार, 43 से 55-इंच के 4K QLED TV मिल रहे सस्ते, देखें 5 बेस्ट ऑप्शन
Amazon पर टीवी खरीदने वालों के लिए इस समय कई तरह के विकल्प मौजूद हैं जो अपनी असली कीमत से काफी सस्ते में मिल रहे हैं। अलग-अलग बजट में 4K डिस्प्ले, स्मार्ट फीचर्स, HDR सपोर्ट और बेहतर ऑडियो वाले LED TV उपलब्ध हैं। अगर आप फिल्में, OTT कंटेंट, स्पोर्ट्स या गेमिंग के लिए पुराना टीवी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो इन डील्स पर नजर डाल सकते हैं। कुछ मामलों में चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10% अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। ध्यान रखें कि Amazon पर कीमतें और ऑफर्स कभी भी बदल सकते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले लाइव लिस्टिंग में दी गई कीमत और ऑफर जरूर चेक करें। आइए 5 टीवी मॉडल्स के बारे में जानते हैं, जिन पर Amazon पर डील मिल रही है।
SurveyTCL 139 cm (55 Inches) 4K UHD Smart QLED Google TV (52,990 रुपये)
बड़ी स्क्रीन पर गेमिंग करने वालों के लिए TCL का यह 55-इंच QLED टीवी एक विकल्प है। इसका 144Hz रिफ्रेश रेट तेज गेमिंग के दौरान स्क्रीन पर होने वाली मूवमेंट को फ्लूइड रखने में मदद करता है।इसमें 4 HDMI पोर्ट दिए गए हैं। इनमें से 2 HDMI पोर्ट 4K रिजॉल्यूशन पर 144Hz तक का सपोर्ट देते हैं। हार्डवेयर की बात करें तो टीवी में 3GB RAM के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। ऑडियो के लिए 34W स्पीकर सिस्टम मिलता है, जो Dolby Atmos और DTS Virtual:X को सपोर्ट करता है।
Samsung 55-inch Mini LED 4K Samsung Vision AI Smart TV (54,990 रुपये)
Samsung का यह Mini LED 4K स्मार्ट टीवी उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो फिल्में, टीवी शो और लाइव स्पोर्ट्स देखते हैं। इसमें Adaptive Sound फीचर है। टीवी में 30W का 2-चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है। अगर आपके पास Samsung का साउंडबार है, तो Q-Symphony फीचर के जरिए टीवी के बिल्ट-इन स्पीकर और साउंडबार को साथ में इस्तेमाल किया जा सकता है। स्पोर्ट्स दर्शकों के लिए इसमें Football Mode भी दिया गया है।
LG 139 cms (55 inches) NU87 AI Series Nano 4K Ultra HD Smart webOS LED TV (45,990 रुपये)
LG का यह 55-इंच Nano 4K TV स्मार्ट होम फीचर्स के साथ आता है। अगर परिवार के कई सदस्य एक ही टीवी इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें दिया गया AI Voice ID और My Page फीचर उपयोगी हो सकता है। ये फीचर्स यूजर की आवाज पहचानकर उसके अनुरूप कंटेंट और दूसरी जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करते हैं। अलग से सब्सक्रिप्शन लिए बिना टीवी पर अतिरिक्त कंटेंट देखना चाहने वालों के लिए LG Channels भी मौजूद है। इसके जरिए लाइव टीवी चैनलों के साथ ऑन-डिमांड कंटेंट तक पहुंच मिलती है।
Sony BRAVIA 3 Series 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV (74,990 रुपये)
Sony का यह 55-इंच BRAVIA 3 Series TV OTT और फिल्म कंटेंट पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर कई सुविधाएं देता है। इसमें Sony Pictures Core की सुविधा शामिल है। इसके तहत चुनिंदा फिल्मों के लिए 5 क्रेडिट मिलते हैं, जिन्हें 12 महीने की समय सीमा के भीतर इस्तेमाल किया जा सकता है। पिक्चर प्रोसेसिंग के लिए टीवी में 4K HDR Processor X1 दिया गया है। वहीं 4K X-Reality PRO कम रिजॉल्यूशन वाले वीडियो को प्रोसेस करके उन्हें 4K क्वालिटी के करीब दिखाने में मदद करता है। कनेक्टिविटी में 4 HDMI पोर्ट के साथ ALLM सपोर्ट भी दिया गया है।
Xiaomi 108 cm (43 inch) X Ultra HD 4K Smart Google LED TV (27,499 रुपये)
कमरे के हिसाब से 43-इंच स्क्रीन पसंद करने वालों के लिए Xiaomi का यह 4K स्मार्ट टीवी एक बजट विकल्प है। इसमें Dolby Vision, HDR10 और HLG के साथ Wide Colour Gamut का सपोर्ट मिलता है। इसका 60Hz रिफ्रेश रेट भी मूविंग विजुअल्स को अपेक्षाकृत स्मूद दिखाने में मदद करता है। ऑडियो के मामले में 30W स्पीकर सिस्टम मिलता है। इसमें Dolby Audio, DTS-X और DTS Virtual:X का सपोर्ट दिया गया है, जिससे छोटे स्क्रीन साइज के बावजूद साउंड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की कोशिश की गई है।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के लिए 5 मजेदार AI फोटो आइडिया और Prompts
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
