मई 2026 में बड़ी AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाले टॉप 5 स्मार्टफोन, 45000 से कम में बेस्ट ऑप्शन

मई 2026 में बड़ी AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाले टॉप 5 स्मार्टफोन, 45000 से कम में बेस्ट ऑप्शन

भारत में 45,000 रुपये के बजट में बड़ी AMOLED डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स की डिमांड काफी ज्यादा है। यूजर्स अब सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि शानदार स्क्रीन क्वालिटी, हाई ब्राइटनेस और स्मूद रिफ्रेश रेट भी चाहते हैं। इस सेगमेंट में कई कंपनियां ऐसे फोन ला रही हैं जिनमें 1.5K रिजॉल्यूशन, HDR सपोर्ट और दमदार बैटरी का कॉम्बिनेशन मिलता है। अगर आप भी बड़ी AMOLED डिस्प्ले के साथ एक पावरफुल फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं, जो फीचर्स और कीमत दोनों के हिसाब से मजबूत पैकेज साबित होते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus 13R

OnePlus 13R

OnePlus 13R में 6.78 इंच का 1.5K (2780 × 1264 पिक्सल) LTPO 4.1 AMOLED ProXDR डिस्प्ले दिया गया है, जो 1Hz से 120Hz तक डायनामिक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 10-बिट कलर, HDR10+ और डॉल्बी विज़न सपोर्ट मिलता है, जबकि इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.8:9 है, साथ ही 450 PPI डेंसिटी मिलती है। इसके अलावा स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, 6000mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

POCO M8 Pro 5G

POCO M8 Pro 5G में 6.83 इंच का 1.5K (2772 × 1280 पिक्सल) CrystalRes AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह फोन स्लिम बेज़ल्स के साथ आता है और डॉल्बी विज़न व HDR10+ को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का इस्तेमाल किया गया है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया, 6,500mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP OIS कैमरा भी शामिल है।

Vivo V70 FE

200 Megapixel Camera Vivo V70 FE Sale in India Price sale offers Specifications

Vivo V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K (2800 × 1260 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें 449 PPI डेंसिटी और P3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन पर डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट के साथ आता है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और कैमरा सेक्शन में 200MP का मेन कैमरा मौजूद है।

Motorola Edge 70 Pro

Motorola Edge 70 Pro Sale in India Today via Flipkart Check Price Specifications Offers

Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का 1.5K (1272 × 2772 पिक्सल) एक्सट्रीम AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन क्वाड-कर्व्ड डिज़ाइन के साथ आता है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo T5 Pro

vivo t5 pro

Vivo T5 Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1260 × 2800 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 5,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस दी गई है और स्क्रीन स्लिम बेज़ल्स के साथ डिजाइन की गई है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 4; अब पलटेगा सत्ता का खेल, कालीन भैया करेंगे भौकाल की हदें पार? जानें कब आएगा नया सीज़न

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile