25,000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन, दमदार Vivo T4 भी लिस्ट में
इस साल मेमोरी क्राइसिस के चलते सबसे ज्यादा प्राइस हाइक मिड रेंज स्मार्टफोन्स में देखने को मिली है और वहीं 20,000 रुपये के स्मार्टफोन सेगमेंट में ज्यादा नए लॉन्च देखने को ही नहीं मिले हैं. इस रेंज में मिलने वाले स्मार्टफोन्स में अब केवल पिछले साल के 25,000 रुपये वाले स्मार्टफोन्स के ऑप्शंस बचे हैं और इनमें से भी कुछ स्मार्टफोन्स के प्राइस हाइक होने के बाद वह 30,000 रुपये के सेगमेंट में आ गए हैं. इसके चलते आज कल के बाज़ार में एक अच्छा और किफायती स्मार्टफोन खरीदना काफी मुश्किल है. हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे स्मार्टफोन्स जो 25,000 रुपये का बजट में होंगे आपके.
SurveyPoco M8 (21,999 रुपये)

यह स्मार्टफोन एक स्लिम और स्लीक डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें 6.77 का बड़ा और शानदार AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120Hz का दमदार रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसमें बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है. यह स्मार्टफोन लंबे समय तक की सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ आता है.
Realme P4X (23,499 रुपये)

Realme के इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच के बड़े LCD डिस्प्ले के साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और यह स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 7400 Ultra प्रोसेस पर चलता है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के डूअल कैमरा सेटअप में 50MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनो कैमरा देखने को मिलता है और इसमें 8MP का एक फ्रंट कैमरा भी आता है. यह स्मार्टफोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है.
Moto G67 Power (22,999 रुपये)

Motorola का यह स्मार्टफोन काफी बैटरी फोक्सड है. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है जो 30W तक की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. बढ़िया बैटरी के साथ इसमें Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट मिलता है. इसमें IP64 रेटिंग भी देखने को मिलती है और यह स्मार्टफोन 4K में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.
Moto G96 (20,999 रुपये)

6.67 इंच के कर्वड P-OLED डिस्प्ले के साथ आने वाला इस स्मार्टफोन में 144Hz का दमदार रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और इसके साथ ही इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी मिलती है. इस स्मार्टफोन में एक बेहतरीन डिस्प्ले के साथ ही साथ Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है. इसके साथ ही इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी 33W तक की टर्बो पावर चार्जिंग के साथ मिलती है.
Vivo T4 (24,999 रुपये)

Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का कर्वड AMOLED डिस्प्ले 120Hz के लाजवाब रिफ्रेश रेट के साथ देखने को मिलता है. इसमें एक डूअल कैमरा सेटअप है जो 50MP के वाइड एंगल कैमरा और 2MP के डेप्थ कैमरा के साथ आता है. इसमें 32MP का एक वाइड एंगल लैंस भी आता है. इसके साथ ही इसमें 7300mAh की जबरदस्त बैटरी देखने को मिलती है जो 90W तक की फ्लैश चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: Flipkart की Sale, बेहद कम दाम पर मिलेंगे iPhone, 15 से लेकर 17 Pro Max तक पर डिस्काउंट
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
