कम बजट में गेमिंग के धुरंधर हैं ये 5 स्मार्टफोन्स! जुलाई 2026 में खरीदने के लिए बेस्ट
बाज़ार में पहली बार आने के बाद गेमिंग स्मार्टफोन्स ने अलग ही जलवा दिखाया था लेकिन धीरे – धीरे स्मार्टफोन कंपनीयों ने गेमिंग स्मार्टफोन्स बनाना छोड़कर बढ़िया कैमरा वाले स्मार्टफोन्स, बैटरी में लाजवाब फोन्स और अन्य स्पेक्स पर ध्यान देने वाले स्मार्टफोन्स पर ज्यादा ध्यान देना शुरु कर दिया. इसके चलते गेमिंग को ध्यान में रखते हुए खरीदने लायक बजट स्मार्टफोन्स काफी कम देखने को मिले. अगर आप भी एक गेमिंग स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन ऑप्शंस की कमी की वजह से फैसला नहीं ले पा रहे हैं तो यहां है आपकी समस्या का समाधान. हम आपके लिए लाए हैं 7 ऐसे स्मार्टफन्स जो Genshin Impact और Wuthering Waves जैसी गेम्स को थोड़ा अटक कर चलाएंगे लेकिन PUBG और अन्य गेम्स को बढ़िया तरीके से चलाने की क्षमता रखते हैं.
SurveyNothing Phone (3a) Pro (27,999 रुपये)

Nothing का यह स्मार्टफोन 6.77 इंच के फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन बढ़िया परफॉरमेंस के लिए Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें Adreno 710 GPU भी मिलता है. इसकी 5000mAh की बड़ी बैटरी 50W तक की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है और इसमें एक बढ़िया ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का वाइड एंगल कैमरा, 8MP का अलट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा आता है.
Motorola Edge 60 Pro (29,557 रुपये)

यह स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 8350 Extreme चिपसेट के साथ आता है. इसके 6.7 इंच के P-OLED डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और जो गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन के साथ आता है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलता है. इसमें 50MP का शानदार फ्रंट कैमरा आता है जो बढ़िया सेल्फी लेता है.
Realme P4R (19,987 रुपये)

हाल ही में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन में MediaTek का Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है जो काफी अच्छी गेमिंग परफॉरमेंस देता है. इसके साथ ही इसमें Mali G57 GPU भी आता है. इस स्मार्टफोन में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 6.8 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ ही 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है. इस स्मार्टफोन की जान है इसकी बैटरी, यह फोन 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और जो 45W तक की Super VOOC चार्जिंग के साथ आता है.
iQOO Z11x (22,999 रुपये)

यह स्मार्टफोन 6.76 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और यह स्मार्टफोन 7200mAh की बैटरी के साथ आता है जो 44W तक की क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसके साथ ही इसमें MediaTek का Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिलता है जो गेमिंग में अच्छा है. यह स्मार्टफोन एक बढ़िया डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का कैमरा मिलता है. इसमें 32MP का बढ़िया फ्रंट कैमरा भी आता है.
Xiaomi Redmi Note 15 (26,999 रुपये)

यह दमदार स्मार्टफोन 6.77 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और इसमें बढ़िया डिस्प्ले के साथ अच्छी बैटरी भी मिलती है. इसकी 5520mAh की बड़ी बैटरी 45W तक की टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करता है. यह स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें Adreno 710 GPU उपलब्ध है. इसके साथ ही इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 108MP का प्रामरी कैमरा और 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा मिलता है जो 20MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: 25,000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन, दमदार Vivo T4 भी लिस्ट में
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
