7000mAh से भी बड़ी बैटरी के साथ आते हैं ये 5 दमदार फोन, कीमत भी कम, 5वें नंबर वाला सबसे सस्ता!
अगर आपके मौजूदा फोन की बैटरी बैकअप आपको परेशान कर रही है और आप एक नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो अब आपको टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है. यहां हम आपको ऐसे 5 दमदार 5G स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें 5000mAh या 6000mAh नहीं बल्कि 7000mAh से भी ज्यादा बैटरी पावर मिलती है. बड़ी बैटरी के साथ-साथ इन फोन्स में शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे आपको परफॉर्मेंस, कैमरा और चार्जिंग, हर मामले में बेहतरीन अनुभव मिलेगा. इनमें से सबसे सस्ता फोन सिर्फ 17,999 रुपए में ओप्पो का है. चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट…
iQOO Z10 5G
इस लिस्ट की शुरुआत होती है iQOO Z10 5G से, जो 7300mAh की बैटरी के साथ आता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. फ्लिपकार्ट पर यह फोन 20,922 रुपए में उपलब्ध है, जहां फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 5% कैशबैक भी मिल सकता है. साथ ही, एक्सचेंज ऑफर का विकल्प भी मौजूद है जिससे आप अपने पुराने फोन को बदलकर कीमत और कम कर सकते हैं.
OnePlus Nord CE5 5G
वनप्लस का यह शानदार फोन नॉर्ड सीरीज के तहत आता है और 7100mAh बैटरी से लैस है. इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा है और इसकी कीमत 24,087 रुपए रखी गई है. इस पर भी स्पेशल बैंक ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकता है, जिससे यह और सस्ता मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Vivo V60 Launch: विवो ने उतारा 6500mAh बैटरी वाला भारत का सबसे पतला फोन, देखें स्पेक्स, फीचर्स, प्राइस
Realme 15 5G
रियलमी ने हाल ही में अपने दो नए फोन्स लॉन्च किए हैं, जिनमें से Realme 15 5G खास तौर पर बड़ी बैटरी चाहने वालों के लिए बेहतरीन है. इसमें मीडियाटेक 7300+ प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी दी गई है। 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इसे खास बनाता है. इसकी कीमत अभी 25,999 रुपए है.
Vivo T4 5G
वीवो T4 5G में 7300mAh की बैटरी और Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. फ्लिपकार्ट पर यह फोन 21,999 रुपए में मिल रहा है, साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1500 रुपए तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.
OPPO K13 5G
इस लिस्ट का सबसे किफायती स्मार्टफोन है OPPO K13 5G, जिसकी कीमत सिर्फ 17,999 रुपए है. इसमें 7000mAh की बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट और एक एडवांस कॉलिंग सिस्टम है जो डिवाइस को ठंडा रखता है. बैंक ऑफर के तहत 2000 रुपए तक की अतिरिक्त छूट और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा लिया जा सकता है.