15000 से कम कीमत वाले 5 सबसे तगड़े 5G स्मार्टफोन, जो देते हैं लंबा बैटरी बैकअप
कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन को बड़ी बैटरी वाला माना जाता था लेकिन अब टेक्नोलॉजी के विकास के साथ 15,000 रुपये से कम कीमत में भी ऐसे 5G स्मार्टफोन उपलब्ध है जिनमे 6,000mAh और 6,300mAh जैसी बड़ी बैटरी दी जा रही है। ये फोन न सिर्फ लंबे समय तक चलते है बल्कि तेज चार्जिंग , बेहतर डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स भी प्रदान करते है। अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते है जो पूरे दिन के भारी इस्तेमाल के बाद भी आसानी से साथ निभाए और बार बार चार्ज करने की जरूरत न पड़े तो बजट सेगमेंट में कई शानदार विकल्प मौजूद है।
SurveySamsung Galaxy F70e 5G

यह फ़ोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी लाइफ के साथ अत है जिसे एक बार चार्ज करने पर आपको पूरा दिन या उसे भी ज़ादा चला सकते है। यह Android 16 और 6 साल तक का अपडेट का वादा करता है। इसमें 6.7 इंच HD+ (720×1,600) पिक्सलस, 128GB स्टोरेज, मीडिया दीमेन्सिटी 6300 चिपसेट और 8mp फ्रेश कैमरा।
Lava Bold N2 5G

Lava Bold N2 5G भी कम बजट में एक अच्छा विकल्प है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है और इसमे 6,000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.75 इंच की HD प्लस 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T8200 प्रोसेसर, 13MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा IP64 रेटिंग इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से भी सुरक्षित रखती है।
Oppo K13x 5G

अगर आप बड़ी बैटरी के साथ तेज चार्जिंग चाहते है तो Oppo K13x 5G आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इसमे 6,000mAh की बैटरी के साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है जिससे फोन कम समय में चार्ज हो जाता है। इसमें 6.67 इंच की 120Hz डिस्प्ले MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही इसकी मजबूत बॉडी और IP65 रेटिंग इसे अधिक टिकाऊ बनाती है।
Redmi 15A 5G

Redmi 15A 5G भी 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है और इसमे 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन भी लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ 120Hz डिस्प्ले Unisoc T8300 प्रोसेसर 32MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा प्रदान करता है। इसके अलावा कंपनी लंबे समय तक Android और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है जिससे यह भविष्य के लिए भी एक भरोसेमंद विकल्प बन जाता है।
Poco C85x 5G

Poco C85x 5G इस सूची का सबसे किफायती स्मार्टफोन है जिसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 6,300mAh की बैटरी है जो सामान्य उपयोग में लगभग दो दिन तक चल सकती है। इसमें 6.9 इंच की HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T8300 प्रोसेसर, 32MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कम कीमत में लंबी बैटरी चाहने वालों के लिए यह एक अच्छा मार्ग है।
अगर आपकी पहली प्राथमिकता लंबी बैटरी लाइफ है तो Poco C85x 5G और Redmi 15A 5G सबसे आगे हैं क्योंकि इनमे 6,300mAh की बैटरी मिलती है। वही Samsung Galaxy F70e 5G लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण एक भरोसेमंद विकल्प है जबकि Oppo K13x 5G तेज चार्जिंग के लिए बेहतर माना जा सकता है। कुल मिलाकर 15,000 रुपये से कम कीमत में ये सभी स्मार्टफोन अच्छी बैटरी 5G कनेक्टिविटी और बेहतरीन फीचर्स के साथ अपनी अपनी जरूरतों के अनुसार अच्छे उपाय साबित होते है।
यह भी पढ़ें: लॉन्च होने जा रहा IRCTC वेबसाइट का नया वर्जन, टिकट बुकिंग होगी पहले से बेहद आसान, जानें क्या-क्या बदलेगा
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
