ये रहे 2025 के सबसे बेहतरीन मोबाइल फोन.. सस्ते प्राइस में देते हैं स्मार्टफोन का मज़ा, 2 नंबर वाला है सबसे बेस्ट
2025 में अगर आपका बजट एक स्मार्टफोन खरीदने का नहीं है.
अगर आप इस साल एक सस्ते प्राइस वाला मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं?
हम आपके लिए 2025 के सबसे बेस्ट फीचर फोन्स की एक लिस्ट लेकर आये हैं, इनके बारे में सम्पूर्ण डिटेल्स यहाँ मिलने वाली है.
हालाँकि, 2025 में AI का बोलबाला रहा है. स्मार्टफोन्स में इसे शामिल करने के बाद तो मानो स्मार्टफोन का औदा बढ़ा है. अब फोन केवल कॉल करने, टेक्स्ट करने या म्यूजिक सुनने तक ही सिमित नहीं रह गए हैं. इस साल जहाँ बेहतरीन से बेहतरीन स्मार्टफोन्स ने दस्तक दी है. आप बाजार में निकलें और आपको आपकी जरूरत के हिसाब से एक स्मार्टफोन, मोबाइल फोन मिल जाने वाला है. हालाँकि, क्या हो जब आपको एक सबसे लम्बे समय के लिए चलने वाली बैटरी वाला फोन चाहिए, कैसा हो जब आपको एक ऐसा फोन चाहिए जिसे कोई ट्रेक न कर सके, कैसा हो जब आप एक ऐसा मोबाइल फोन चाहे, जो आपको आपकी जरूरत न लगे, लेकिन इसके साथ ही यह आपके रोजमर्रा के फोन से जुड़े कामों को करता भी रहे. अगर आप भी इस तरह के मोबाइल फ़ोन को पसंद करने वाले हैं तो आप सही जगह पर हैं. असल में, हम यहाँ आपको 2025 के सबसे बेहतरीन फीचर फोन्स के बारे में जनकारी देने वाले हैं. आइये जानते है कि ये फोन कौन से हैं और आपको किस प्राइस में मिल सकते हैं.
HMD 2660 Flip
इस लिस्ट में HMD का ये वाला फोन भी एक मुड़ने वाला फोन है. इस फोन में एक 2.8-इंच की QVGA डिस्प्ले मिलती है, फोन में बड़े फिजिकल बटन मिलते हैं. इसके अलावा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह IP54 रेटिंग से लैस है. इसका मतलब है कि यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है. फोन को कंपनी ने 4G क्षमता के साथ लॉन्च किया है. इस फोन में एक 0.3MP का कैमरा Flash के साथ मिलता है. फोन में ब्लूटूथ 4.2 का एक्सेस भी दिया जा रहा है. इसके अलावा फोन में 1450mAh की बैटरी भी मिलती है.
TCL Flip 4 5G
अभी हाल ही में TCL की और से अपने Flip 4 5G फोन को लॉन्च किया था. यह एक मुड़ने वाला फोन है जो मॉडर्न हार्डवेयर के साथ आता है. इस फोन में एक ड्यूल डिस्प्ले मिलती है. फोन में एक एक डिस्प्ले 1.77-इंच और दूसरी डिस्प्ले 3.2-इंच की है. इस फोन में आपको KaiOS 4.0 का सपोर्ट मिलता है. इस फोन में आपको स्मार्टफोन के जैसे ही WhatsApp चला सकते हैं, आप इस फोन में YouTube चला सकते हैं, इसके अलावा आप इस फोन में Google Maps का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
फोन को कंपनी ने स्नेपड्रैगन 4s Gen 2 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है, इसके अलावा फोन में आपको 2GB की रैम के साथ 32GB स्टोरेज भी मिलती है. इसके साथ साथ फोन में एक 5MP का कैमरा और 3000mAh की बैटरी मिलती है, जो लगभग लगभग 40 घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम है.
HMD 130 Music और HMD 150 Music
अगर आपको जबरदस्त बैटरी के साथ सबसे दमदार म्यूजिक फोन्स चाहिए, तो आप इन दोनों में से किसी भी एक फोन को खरीद सकते हैं. दोनों में ही एक 2.4-इंच की QVGA डिस्प्ले मिलती है जो 2W के स्पीकर से भी लैस है. इसके अलावा फोन में अलग से म्यूजिक कंट्रोल भी मिलते हैं. इसमें Bluetooth 5.0 का सपोर्ट भी दिया जा रहा है, जो वायरलेस हेडफोन पीरिंग के लिए इसमें मौजूद है. दोनों ही फोन्स में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ साथ 2500mAh की बैटरी भी मिलती हा. कंपनी के अनुसार यह 34 दिन का स्टैंडबाय सपोर्ट मिलता है.
Nokia 3210
अगर आपने कभी अपने घर में कुछ बुजुर्ग लोगों से कभी पूछा होगा कि आपने अपने समय में कौन सा फोन इस्तेमाल किया था, तो वह आपको Nokia 3310 और कुछ अन्य फोन्स का नाम बताने वाले हैं. उसी पीढ़ी में कंपनी ने आज के समय में एक नए फोन Nokia 3210 को रिलीज़ किया था. इस फोन में आपको एक 2.4-इंच की QVGA डिस्प्ले मिलती है, फोन में एक 2MP का कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. इसके अलावा फोन में एक 1450mAh की बैटरी भी मिलती है, जो कंपनी के अनुसार 9.8 घंटे का टॉकटाइम दे सकती हा. इस फोन में आपको S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जिसमें आपको न्यूज़, मौसम और YouTube Shorts के लिए Cloud Apps का सपोर्ट भी मिलता है.
इस फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर मिलता है, फोन में 64MB की रैम के साथ साथ 128MB की स्टोरेज भी दी जा रही है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 32GB तक बढाया जा सकता है. इस फोन में आपको ब्लूटूथ 5.0 के साथ साथ 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया जा रहा है. इस फोन में FM Radio के अलावा MP3 Playback का सपोर्ट भी मिलता है.
HMD 102 4G
यह एक Compact Feature फोन है. इसमें एक 2-इंच की QVGA डिस्प्ले मिलती है, फोन में Bluetooth 5.0 का सपोर्ट और USB Type C Port भी मिलता है. इस फोन में आपको एक QVGA रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसके अलावा फोन में S30+ प्रोसेसर के साथ 24MB की रैम और स्टोरेज को आप 32GB माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा सकते हैं. फोन में 1000mAh की बैटरी मिलती है. इसमें MP3 Player के साथ साथ FM Radio और क्लासिक स्नेक गेम भी मिलती है.