गेमिंग का नया बादशाह! 12GB RAM वाला Poco F6 5G भारत में लॉन्च, जानिए प्राइस और टॉप फीचर्स
Poco F6 5G स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है।
पोको F-सीरीज का यह लेटेस्ट फोन क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 8s जेन 2 SoC के साथ आता है।
यह हैंडसेट OLED डिस्प्ले और 50MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप ऑफर करता है।
Poco F6 5G स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। पोको F-सीरीज का यह लेटेस्ट फोन क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 8s जेन 2 SoC के साथ आता है। यह भारत में इस 4nm ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आने वाला पहला फोन है। यह हैंडसेट OLED डिस्प्ले और 50MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप ऑफर करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है। Poco F6 5G का डिजाइन और और फीचर्स चीन के लिए एक्सक्लूसिव Redmi Turbo 3 से मिलते-जुलते हैं। चलिए अब इस लॉन्च हुए फोन की कीमत और टॉप फीचर्स देख लेते हैं।
Poco F6 5G की कीमत और उपलब्धता
Poco F6 की कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 29,999 रुपए से शुरू होती है। वहीं इसके 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट्स को क्रमश: 31,999 रुपए और 33,999 रुपए में पेश किया गया है। यह ब्लैक और टाइटेनियम कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है और इसकी सेल 29 मई से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ ग्राहक इस हैंडसेट को 25,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं 12GB रैम के सातह 256GB और 512GB स्टोरेज वर्जन क्रमश: 27,999 रुपए और 29,999 रुपए में मिल सकते हैं।
Poco F6 5G के टॉप फीचर्स
डिस्प्ले: नए पोको फोन में एक 6.67-इंच की 1.5K (1220 x 2712 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 446 ppi पिक्सल डेंसिटी ऑफर करती है। इसके अलावा यह HDR10+, डॉल्बी विजन और वाइडवाइन एल1 को भी सपोर्ट करती है। कहा गया है कि यह पैनल 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस देता है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा से लैस है।
परफॉर्मेंस: परफॉर्मेंस के लिए यह हैंडसेट एक ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर पर चलता है। इसके अलावा इसे 12GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.0 का भी सपोर्ट दिया गया है। इस नए डिवाइस में थर्मल मैनेजमेंट के लिए पोको की आइसलूप कूलिंग तकनीक भी शामिल है।
सॉफ्टवेयर: यह ड्यूल नैनो सिम स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर आधारित HyperOS इंटरफेस पर चलता है। पोको इसके लिए तीन बड़े एंड्रॉइड अपग्रेड्स और चार साल के सिक्योरिटी पैच का वादा कर रहा है।
कैमरा: ऑप्टिक्स के लिए Poco F6 में एक ड्यूल रियर कैमरा यूनिट मिलता है जिसमें 50MP का 1/1.9-इंच Sony IMX882 सेंसर शामिल है। यह कैमरा OIS और f/1.59 अपर्चर को सपोर्ट करता है। इस कैमरा सेटअप में 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी शामिल है। इसके अलावा सेल्फ़ी और वीडियो चैट्स के लिए फोन में एक 20MP OV20B फ्रन्ट कैमरा मिल रहा है।
बैटरी: डिवाइस को पॉवर देने के लिए पोको ने F6 5G में 5000mAh की बैटरी लगाई है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ब्रांड ने बॉक्स में 120W अडाप्टर शामिल किया है।
कनेक्टिविटी और अन्य: कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS/AGPS, Galileo, GLONASS, Beidou और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा यह हैंडसेट डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ हाईब्रिड ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और हाई-रेस सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है। ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।