16,499 रुपये में खरीद सकते हैं 108MP कैमरा वाले स्मार्टफोन, जानें बेस्ट ऑप्शन
हर स्मार्टफोन निर्माता आज के समय में बेस्ट कैमरा ऑफर करना चाहती है फिर चाहे बजट स्मार्टफोन या प्रीमियम स्मार्टफोन, हर स्मार्टफोन में हमें बढ़िया कैमरा मिल जाता है। आज हम आपको 108MP कैमरा वाले स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं जो आपको ज़रूर पसंद आएंगे। चलिए जानते हैं शाओमी, मोटो और रियलमी के इन फोंस के बारे में...
Redmi Note 10 Pro Max स्पेक्स
Redmi Note 10 Pro Max में आपको एक 6.67-इंच की FHD+ Super AMOLED स्क्रीन मिल रही है, इसमें आपको गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा दोनों ही फोंस में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 731G प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक ओक्टा-कोर CPU मिल रहा है, साथ ही फोन में एड्रेनो 618 GPU भी मिल रहा है, इसके साथ ही फोंस को 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।
Redmi Note 10 Pro Max मोबाइल फोन में आपको एक 108MP कास प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, फोन में आपको 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP का मैक्रो लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा की बात करें तो आपको बता देते है कि फोंस में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
Moto G60 स्पेक्स
Moto G60 में 6.80 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080x2460 पिक्सल है और इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर द्वारा संचालित है। स्मार्टफोन के रियर पैनल पर 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसमें 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का सेन्सर है।
Realme 8 Pro स्पेक्स
Realme 8 Pro फोन में 6.4 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है और यह स्नैपड्रैगन 720G SoC द्वारा संचालित है जिसे 8GB LPDDR4X के साथ पेयर किया गया है और फोन में 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिल रही है। डिवाइस के बैक पर चार कैमरा मिल रहे हैं जिसमें एक 108MP Samsung HM2 प्राइमरी सेन्सर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP B&W लेंस है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पर 16MP का Sony IMX471 सेन्सर दिया गया है।