Digit.in

बम की तरह फट गया गीजर, ले ली नई-नवेली दुल्हन की जान, इस्तेमाल के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

बम की तरह फट गया गीजर, ले ली नई-नवेली दुल्हन की जान, इस्तेमाल के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

Geyser Blast Reason: उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. Geyser Blast होने से नई -नवेली दुल्हन की जान चली गई. घटना यूपी के बरेली की है. नव-नवेली बहु जब नहाने बाथरूम गई तो गीजर ब्लास्ट हो गया और उसकी जान चली गई. बाथरूम से जब वह काफी देर से बाहर नहीं निकली तो घरवालों ने आवाज लगाई.

कोई रिस्पांस ना मिलने पर बाथरूम के गेट को तोड़ दिया गया है. बाथरूम के अंदर गीजर फटा पड़ा था और बहु बेसुध थी. उसको बेसुध हालत में देखकर आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मौत की और जानकारी के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है.

लेकिन, इस घटना ने एक बार फिर से गीजर फटने पर बहस छेड़ दी है. कई लोग गलती ऐसे काम कर जाते हैं जो बाद में गीजर फटने का कारण बन जाता है. इसके लिए जरूरी है कि आप जब भी गीजर का इस्तेमाल करें कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. इससे गीजर फटने के चांसेस ना के बराबर होंगे.

सबसे पहले आपको गीजर की खरीदारी के समय ब्रांड का ख्याल रखना चाहिए. गीजर हमेशा अच्छे ब्रांड का ही लेना चाहिए. इसके अलावा इसकी भी सिक्योरिटी पैरामीटर्स और सेफ्टी रेटिंग को खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें. लोकल ब्रांड वाले गीजर के साथ क्वालिटी का समझौता हो सकता है जो इसके फटने का कारण बन सकता है.

इन बातों का जरूर रखें ख्याल

सर्दी शुरू होने से पहले गीजर की जांच जरूर करवा लें. आप गीजर के मैकेनिक बुलाकर इसकी सभी क्वालिटी एक बार जरूर चेक करवा लें. कई बार इसमें कुछ खराबी आ जाती है जो हमें बाद में पता चलती है. बेहतर होगा गीजर को सर्दी के मौसम में शुरू करने से पहले इसे मैकेनिक से एक बार जरूर चेक करवा लें.

नहाते समय भी कई लोग गीजर में लाइन ऑन रखते हैं. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. कई बार बाथरूम साइज छोटा होने के कारण गीजर पर पानी गिर सकता है या उसके स्विच में पानी जा सकता है. इस वजह से जब भी आप गीजर का इस्तेमाल करें तो पानी गर्म होने के बाद उसका स्विच ऑफ कर दें फिर गर्म पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए करें.

सेफ्टी रेटिंग करें चेक

ज्यादातर गीजर या हीटर अब सेफ्टी रेटिंग के साथ आते हैं लेकिन कई गीजर में अब भी इसका आभाव होता है. इस वजह से कभी भी लंबे समय तक इसमें लाइन देकर ना छोड़ें. इससे इसके कंपोनेंट में खराबी आ सकती है. हालांकि, नए हीटर या गीजर में ऑटो पावर कट की सुविधा दी जाती है लेकिन पुराने गीजर में यह फैसिलिटी नहीं मिलती है.

अगर आपका गीजर पानी को गर्म करने में नॉर्मल से ज्यादा टाइम लगा रहा है या इससे कोई आवाज आ रही है तो आपको इसको बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत मैकेनिक का बुलाकर खराबी को ठीक करवा लें.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles