YouTube का सबसे पहला वीडियो, अब तक मिल चुके हैं करोड़ों व्यूज, 21 साल पहले हुआ था अपलोड, आपने देखा क्या?

HIGHLIGHTS

YouTube का पहला वीडियो

2005 में ‘Me at the zoo’ से हुई शुरुआत

आज करोड़ों व्यूज वाला क्लिप

YouTube का सबसे पहला वीडियो, अब तक मिल चुके हैं करोड़ों व्यूज, 21 साल पहले हुआ था अपलोड, आपने देखा क्या?

National Technology Day 2026: कुछ टेक्नोलॉजी ने हमारी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया है. कई टेक्नोलॉजी के साथ हमारा ऐसा लगाव हो गया है कि उसके बिना आज काफी कुछ अधूरा लगेगा. ऐसी ही एक क्रांति थी, इंटरनेट पर वीडियो प्लेटफॉर्म बनाना. जी हां, सही समझें आप, हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज YouTube दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म बन चुका है, लेकिन इसकी शुरुआत बेहद साधारण थी. करीब 21 साल पहले एक छोटा सा वीडियो अपलोड हुआ था, जिसने इस प्लेटफॉर्म की नींव रखी. इस वीडियो को 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लेकिन, एक छोटी-सी शुरुआत आज जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है.

‘Me at the zoo’ से हुई थी शुरुआत

23 अप्रैल 2005 को Jawed Karim ने पहला वीडियो अपलोड किया था, जिसका नाम ‘Me at the zoo’ था. यह वीडियो सैन डिएगो जू में शूट किया गया था, जहां वह हाथियों के सामने खड़े होकर एक साधारण सी बात कहते नजर आते हैं. इस वीडियो में न कोई एडिटिंग थी, न म्यूजिक और न ही कोई खास इफेक्ट. यह एक साधारण क्लिप थी, लेकिन आज यह इंटरनेट इतिहास का अहम हिस्सा बन चुकी है.

ओरिजिनल वीडियो नीचे देखें-

करोड़ों व्यूज और लाखों लाइक्स का सफर

समय के साथ इस वीडियो ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. अब तक इस वीडियो को 335 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे करीब 17 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह YouTube चैनल पर अपलोड किया गया इकलौता वीडियो है, लेकिन इसके बावजूद इस चैनल के 5.3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.

कैसे शुरू हुआ YouTube?

आपको बता दें कि YouTube की शुरुआत 14 फरवरी 2005 को हुई थी. इसे Jawed Karim, Chad Hurley और Steve Chen ने मिलकर बनाया था, जो पहले PayPal में काम कर चुके थे. हालांकि, बाद में इस प्लेटफॉर्म को Google ने खरीद लिया और आज यह दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म बन चुका है.

साधारण शुरुआत से बना बड़ा प्लेटफॉर्म

आज जहां YouTube पर लाखों क्रिएटर्स करियर बना रहे हैं, वहीं इसकी शुरुआत एक साधारण वीडियो से हुई थी. बिना किसी एडिटिंग और प्रोफेशनल सेटअप के बना यह वीडियो आज भी दिखाता है कि बड़े प्लेटफॉर्म की शुरुआत कितनी सरल हो सकती है.

यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile