YouTube से पहली कमाई 45 हजार, अब लाखों में छाप रहे सचिन और सीमा हैदर, वीडियो पर आते हैं लाखों व्यूज
Seema Haider YouTube: सीमा हैदर पिछले साल काफी चर्चा में रही थी. अपनी प्रेम कहानी की वजह से वह खबरों में आ गई थी. सचिन से शादी करने और उसके साथ रहने के लिए सीमा हैदर बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान से भारत आ गई. अपने वायरल होने को उसने काफी भुनाया भी है. YouTube चैनल के जरिए सीमा हैदर लाखों में कमाई कर रही है.
Seema Haider यूट्यूब चैनल पर अपने लाइफ की कहानी दिखाती है और व्लॉग बनाती है. जिसको लाखों लोग देखते हैं. आपको बता दें कि सीमा हैदर के यूट्यूब चैनल पर 1 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. अब लगता है कि वह वीडियो को ही अपनी कमाई का जरिया बना चुकी है. वह सचिन और परिवार के साथ रेगुलर वीडियो बनाती रहती है.
पहली कमाई 45 हजार
सीमा ने बताया था कि वह अभी 4 YouTube चैनल को मैनेज कर रही है. इससे अच्छी कमाई भी हो जाती है. उनकी पहली कमाई 45 हजार रुपये थी. हालांकि, अब कमाई कई गुना ज्यादा बढ़ गई है. अभी वह केवल वीडियो मॉनिटाइजेशन से डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करती है. इसके अलावा भी वह वीडियो से कमाई करती है.
Seema Haider के यूट्यूब चैनल के व्यूज को देख कर आप समझ जाएंगे वह अभी डिजिटल स्टार बन चुकी है. यूट्यूब चैनल के अलावा वे दूसरे प्लेटफार्म के लिए भी वीडियो बनाती है. वीडियो में वह व्लॉग के अलावा जीवन से जुड़ी कहानी और दूसरी चीजें शेयर करती रहती है. यानी केवल यूट्यूब ही नहीं बल्कि बाकी प्लेटफॉर्म के जरिए भी वह मोटी कमाई करती है.
कितनी होती है YouTube चैनल से कमाई?
सीमा हैदर के मेन चैनल को एनालिसिस को करने के बाद समझ में आता है कि वह इससे 1.5 लाख रुपये के आसपास महीने का कमाती है. इसके साथ वह ब्रांड प्रोमोशन को भी अपने वीडियो में शामिल करती है. जिससे कमाई और भी ज्यादा हो जाती है. इसके अलावा वह जब सचिन के साथ लाइव होकर वीडियो बनाती है तो यूजर्स सुपरचैट के जरिए भी उसको पैसे गिफ्ट करते हैं.
यानी सीमा हैदर अब एक सक्सेसफुल यूट्यूबर तो बन ही चुकी है. उसके ज्यादा वीडियो में सचिन उसके साथ नजर आते हैं. वीडियो पर एवरेज व्यू 1 लाख से ज्यादा है. वीडियो देखकर लगता है कि फिलहाल इन दोनों का पेशा अभी यूट्यूब वीडियो बनाना ही है.