बिना इंटरनेट करना चाहते हैं UPI पेमेंट? बस याद कर लें ये कोड, डेटा न रहने पर भी पैसे हो जाएंगे ट्रांसफर

UPI पेमेंट का चलन काफी बढ़ गया है. UPI की मदद से आप किसी को आसानी से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए हमें कैश निकालने की जरूरत नहीं होती है. UPI से ही आप मोबाइल रिचार्ज से लेकर बिजली रिचार्ज जैसे काम आसानी से कर सकते हैं. हालांकि, दिक्कत तब आती है जब लोगों को इंटरनेट की कनेक्टिविटी में प्रॉब्लम आती है.

ऐसी स्थिति में ऑनलाइन पेमेंट करना काफी मुश्किल हो जाता है. हालांकि, इसका भी सॉल्यूशन है. आप बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए आपके मोबाइल में डेटा या इंटरनेट की एकदम जरूरत नहीं है. अगर आपने इस सर्विस का इस्तेमाल नहीं किया है तो आप इसे ट्राय कर सकते हैं.

इस दिक्कत को दूर करने के लिए NPCI ने हाल ही में ऑफलाइन पेमेंट करने की पहल शुरू की है. इससे फोन में नेट ना होने या डेटा खत्म होने के बाद भी पेमेंट किया जा सकता है. इसका पूरा तरीका हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं. इसके लिए आप बस कुछ नंबर फोन पर डायल करने होंगे.

बिना नेट ऐसे करें पेमेंट

ऑफलाइन पेमेंट करने के लिए आपको फोन पर USSD कोड '*99#' डायल करना होगा. इसके बाद आपको स्क्रीन पर OK का निशान 'Welcome to *99#' के साथ दिखाई देगा. आपको इस पर क्लिक करना होगा. फिर आपको 'Send Money' के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा.

फिर आपको मोबाइल नंबर ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर एंटर करें जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं. स्क्रीन पर आपको उस यूजर का नाम दिखाई देगा जिसे आप पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं. इसे वेरिफाई कर लें. इसके बाद आपको राशि एंटर करके UPI पिन एंटर करना होगा. फिर आपका ऑफलाइन पेमेंट हो जाएगा.

बैंक से लिंक होना चाहिए मोबाइल और आधार

आपको बता दें कि इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपका मोबाइल नंबर और आधार नंबर बैंक के साथ लिंक होना चाहिए. बिना आधार और फोन नंबर लिंक के आप ऑफलाइन पेमेंट नहीं कर पाएंगे. यह सुविधा उन लोगों के लिए काफी अच्छा है जिनके मोबाइल में हमेशा इंटरनेट नहीं रहता है या नेटवर्क की दिक्कत आती है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles