Window AC vs Split AC: अप्रैल महीना अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. लेकिन अभी से ही गर्मी बहुत ज्यादा है. ऐसे में अब आप AC खरीदने का फैसला लेते हैं. लेकिन जैसे ही आप ऑनलाइन देखते हैं या किसी दुकान में जाते हैं, एक नया सवाल सामने आता है, कौन सा AC लें? वही पुराना Window AC, जो सालों से घरों में चलता आ रहा है या फिर नया Split AC?
यह कोई छोटा फैसला नहीं है. जो AC आप आज खरीदेंगे वही अगले 8–12 साल तक आपके कमरे में रहेगा, आपके बिजली बिल में जुड़ा रहेगा और आपकी नींद को आरामदायक या परेशान करने वाला बना सकता है. इस वजह से सही चुनाव करना जरूरी है.
Window AC एक single यूनिट होता है. जिसमें कंप्रेसर, कंडेंसर और इवेपोरेट सभी एक ही बॉक्स में होते हैं. यह खिड़की में फिट होता है, कमरे की गर्म हवा को खींचता है, ठंडा करता है और पीछे की तरफ गर्म हवा बाहर निकाल देता है.
Split AC दो हिस्सों में होता है. एक इनडोर यूनिट, जो कमरे में लगता है और दूसरा आउटडोर यूनिट जिसमें कंप्रेसर और कंडेंसर होते हैं. दोनों के बीच पाइप और वायर के जरिए कनेक्शन होता है. इसमें गर्मी और आवाज बाहर रहती है और कमरे में सिर्फ ठंडी हवा आती है.
यहीं सबसे बड़ा अंतर दिखता है. Window AC को कई बार बिना टेक्निशियन के भी इंस्टॉल किया जा सकता है. बस खिड़की और पावर सॉकेट चाहिए. इसे लगाना और हटाना आसान होता है, खासकर अगर आप घर बदलते हैं.
Split AC में प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन जरूरी होता है. इसमें दीवार में छेद करना, आउटडोर यूनिट लगाना और पाइपिंग करना शामिल होता है. इसमें 3–5 घंटे लगते हैं और 2,000 से 5,000 रुपये तक का खर्च आता है. अगर आप किराए के घर में रहते हैं, तो विंडो AC ज्यादा आसान विकल्प है क्योंकि इसमें परमानेंट बदलाव नहीं करना पड़ता है.
Window AC सस्ते होते हैं. एक 1–1.5 टन Window AC लगभग 12,000 से 28,000 रुपये के बीच मिल जाता है. Split AC महंगे होते हैं. एंट्री-लेवल मॉडल 25,000 रुपये से शुरू होते हैं और अच्छे 5-star inverter AC 30,000 से 60,000 रुपये तक जा सकते हैं.
लेकिन रनिंग कॉस्ट में split AC आगे निकल जाता है. इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के कारण यह कम बिजली खर्च करता है और लंबे समय में पैसे बचाता है. अगर आप रोज 6-8 घंटे AC चलाते हैं, तो यह फर्क साफ दिखता है. लेकिन अगर इस्तेमाल कम है, तो इतना बड़ा अंतर नहीं होता है.
Window AC को मेंटेन करना आसान और सस्ता होता है. Split AC में आउटडोर यूनिट और इन्वर्टर कंप्रेसर की वजह से रिपेयर महंगा हो सकता है, लेकिन दोनों में रेगुलर सर्विसिंग जरूरी होती है.
Noise के मामले में window AC पीछे रह जाता है, क्योंकि इसका कंप्रेसर कमरे के अंदर होता है. Split AC में कंप्रेसर बाहर होता है, इसलिए यह ज्यादा शांत होकर चलता है और रात में सोने के लिए बेहतर रहता है. लुक की बात करें तो window AC खिड़की को ब्लॉक करता है और थोड़ा भारी दिखता है.
Split AC दीवार पर स्लीक दिखता है और कमरे के डिजाइन में बेहतर फिट होता है. Cooling भी split AC में ज्यादा इवेंली होती है, जबकि window AC की हवा एक दिशा में ज्यादा रहती है.
छोटे कमरे (120 sq ft तक)
1 टन window AC सही और सस्ता विकल्प है
मिड साइज कमरे (120–180 sq ft)
1.5 टन AC बेहतर कूलिंग देता है
बेडरूम
कम आवाज के कारण split AC बेहतर है
रेंट वाले घर के लिए
Window AC ज्यादा प्रैक्टिकल है
अपना घर
लंबे समय के लिए split AC बेहतर इन्वेस्टमेंट है
Split AC आज के समय में ज्यादा पॉपुलर और बेहतर ऑप्शन बन गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो रोज AC इस्तेमाल करते हैं. इसकी कम आवाज, बेहतर कूलिंग और एनर्जी-एफिशियंसी इसे स्ट्रांग च्वॉइस बनाती है. लेकिन window AC को नजरअंदाज करना गलत होगा. अगर आपका बजट कम है, आप किराए के घर में रहते हैं या कम इस्तेमाल करते हैं, तो window AC बिल्कुल सही है.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा