अप्रैल 2026 में 55,000 से कम में आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, लेटेस्ट Vivo V70 Elite भी लिस्ट में

By

अगर आप मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लेने निकले हैं और आपका बजट 55000 रुपये तक का है, तो अब आपको कहीं और जाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि यहां हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट स्मार्टफोन ऑप्शंस लेकर आ गए हैं, जो इसी प्राइस रेंज में आपको तगड़ा प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा जैसे कई फीचर्स ऑफर करते हैं. आइए देखते हैं 5 लेटेस्ट स्मार्टफोन मॉडल्स जिन्हें आप अप्रैल 2026 में खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy A57 (56,999 रुपये)

यह एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो 6.7-इंच 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP OIS प्राइमरी, 12MP अल्ट्रा-वाइड, 5MP मैक्रो ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है और परफॉर्मेंस के लिए यह Exynos 1680 चिपसेट से लैस है. इसकी 5000mAh की बैटरी 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस फोन की लॉन्च की कीमत भले ही ज्यादा हो लेकिन अभी यह अमेज़न पर 50,000 रुपये से कम में मिल रहा है.

Oppo Reno 15 (45,999 रुपये)

ओप्पो का यह स्मार्टफोन एक 6.59-इंच AMOLED LTPS डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट देती है. यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से सुरक्षित है. कैमरा डिपार्टमेंट में 50MP OIS, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो सेंसर मिलता है. इसके अलावा फ्रंट कैमरा भी 50MP का है. स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है. इसमें एक 6500mAh की बैटरी दी गई है जो 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है. इसके हाई-एंड वेरिएंट की कीमत लगभग 54000 रुपये तक जाती है.

OnePlus 15R (50,499 रुपये)

वनप्लस 15आर एक 6.83-इंच का बड़ा AMOLED पैनल ऑफर करता है जिसमें 165Hz तक रिफ्रेश रेट मिलता है. डिवाइस Snapdragon 8 Gen 5 पर चलता है. इसकी एक बड़ी खासियत इसकी 7400mAh की बैटरी भी है जो 80W फ़ास्ट चार्जिंग देती है. इसमें 50MP मेन + 8MP अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा है और 32MP सेल्फी कैमरा है. यह सिस्टम 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.

Vivo V70 Elite (51,999 रुपये)

वीवो के इस स्मार्टफोन में 6.59-इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 1260×2750 पिक्सल रेज़ोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है. यह फोन Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ आता है. इसमें 50MP मेन, 8MP अल्ट्रावाइड, 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो रियर कैमरा और फ्रंट पर 50MP का सेल्फी कैमरा दिया है. इसकी बैटरी 6500mAh है और 90W चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

iQOO 13 (54,999 रुपये)

यह फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस आता है. इसमें 6.82-इंच की 2K 144Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है. यह 6000mAh बैटरी से पावर लेता है जो 120W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोटोज़ लेने के लिए इसमें ट्रिपल 50MP रियर कैमरा मिलता है. इसे 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज में खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: एयर कूलर या पोर्टेबल एसी? आपके घर के लिए क्या रहेगा बेस्ट?

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By