POCO ने अपने POCO C81 Pro स्मार्टपहों को कुछ चुनिंदा बाजार में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, अभी फोन को इंडिया में लॉन्च नहीं किया गया है। POCO का यह फोन C Series में नया है, इसमें एक Water Drop Notch मिलता है। इसके अलावा इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर भी मिलता है। स्मार्टफोन के कुछ मुख्य फीचर्स में 4GB की रैम के अलावा 64GB, 128GB और 256GB स्टॉरिज मिलती है, हालांकि, इसमें 13MP का रियर कैमरा सेटअप भी मिल रहा है, POCO ने इस फोन में 6.9-इंच का एक LCD Panel भी शामिल किया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। POCO के इस फोन में कंपनी ने एक 6000mAh की बैटरी बी रखी है। इस बैटरी के साथ ग्राहकों को 15W की कहरगिनग क्षमता भी मिलती है।
POCO C81 Pro के बेस मॉडल को यानि 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी ने 99 डॉलर यानि लगभग लगभग 9300 रुपये में लॉन्च किया है। पोको फोन के दो अन्य वैरिएन्ट 128GB और 256GB स्टॉरिज में क्रमश: 109 डॉलर यानि लगभग लगभग 10000 रुपये और 129 डॉलर यानि लगभग लगभग 12000 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुए हैं। इस पहों को कुछ चुनिंदा बाजारों में इस समय खरीदा जा सकता है, हालांकि, इंडिया के बाजार में इसे कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में कोई भी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। POCO ने अपनी C Series को इंडिया में पेश किया हुआ है, ऐसा हो सकता है कि आने वाले समय में फोन को इंडिया में भी लॉन्च किया जाए। हालांकि, कंपनी ने अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। आइए इंडिया लॉन्च से पहले ही इस फोन के कलर ऑप्शन और टॉप 5 फीचर और स्पेक्स आदि की डिटेल्स लेते हैं।
अभी के लिए फोन को ग्लोबल बाजार के कुछ चुनिंदा जगहों पर ही लॉन्च किया गया है, हालांकि, हो सकता है कि आने वाले समय में इस फोन को इंडिया के बाजार में भी पेश किया जाए, अभी के लिए इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इसलिए अभी के लिए जब तक इस फोन को इंडिया में लॉन्च किया जाए आइए इसके टॉप 5 फीचर्स पर एक नजर डाल लेते हैं।
| कैटेगरी | स्पेसिफिकेशन |
| लॉन्च स्टेटस | ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, भारत में अभी पुष्टि नहीं |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | HyperOS 3 |
| सिम सपोर्ट | डुअल सिम |
| डिस्प्ले | 6.9 इंच HD+ LCD |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| ब्राइटनेस | लगभग 650 निट्स |
| डिस्प्ले फीचर | TÜV Rheinland Low Blue Light, वाटर ड्रॉप नॉच |
| प्रोसेसर | Octa Core Unisoc T7250 (12nm) |
| GPU | Mali G57 |
| रैम | 4GB (वर्चुअल 8GB तक बढ़ाई जा सकती है) |
| स्टोरेज | 256GB तक (UFS 2.2) |
| एक्सपेंडेबल स्टोरेज | माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट |
| रियर कैमरा | 13MP प्राइमरी + ऑक्सिलरी लेंस |
| फ्रंट कैमरा | 8MP |
| खास टेक्नोलॉजी | Wet Touch Technology 2.0 (गीले हाथ से भी इस्तेमाल) |
| बैटरी | 6000mAh |
| चार्जिंग | 15W फास्ट चार्जिंग |
| बैटरी बैकअप | 79 घंटे म्यूजिक प्लेबैक (कंपनी दावा) |
POCO C821 5G स्मार्टपहों में कंपनी ने HyperOS 3 का सपोर्ट दिया है, इसके अलावा इसमें Dual SIM सपोर्ट भी है। कंपनी ने फोन में एक 6.9-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले को जगह दी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर चलती है। डिस्प्ले पर लगभग लगभग 650 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light भी मिलती है। इसके अलावा स्क्रीन पर एक वाटर-ड्रॉप नॉच भी मिल जाती है।
अगर परफॉरमेंस को देखा जाए तो फोन को कंपनी ने Octa-Core Unisoc T7250 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है, जो 12nm प्रोसेस पर निर्मित है। इतना ही नहीं, फोन में Mali-G57 GPU के अलावा इसमें 4GB की रैम और लगभग लगभग 256GB तक की स्टॉरिज भी मिलती है, यह UFS 2.2 स्टॉरिज है। अगर आप स्टॉरिज को बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसा किया जा सकता है। असल में, रैम को 8GB तक वर्चुअली बढ़ाया भी जा सकता है। स्टॉरिज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
कैमरा को देखा जाए तो POCO C81 Pro में एक 13MP का Primary Camera मिलता है, यह f/2.2 अपर्चर से लैस है, फोन में एक अन्य कैमरा के तौर पर एक Auxiliary Lens भी मिल रहा है। वीडियो और सेल्फ़ी आदि को खास बनाने के लिए फोन में आपको एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। यह f/2.0 अपर्चर से लैस है।
| फीचर | फायदा |
| 120Hz डिस्प्ले | स्मूथ एक्सपीरियंस |
| 6000mAh बैटरी | लंबा बैकअप |
| Wet Touch टेक्नोलॉजी | गीले हाथ से भी फोन इस्तेमाल |
| वर्चुअल रैम | बेहतर मल्टीटास्किंग |
| बड़ा डिस्प्ले | वीडियो और गेमिंग के लिए बेहतर |
POCO के नए फोन में आपको Wet Touch Technology 2.0 का सपोर्ट मिलता है, इस तकनीकी से लैस होने के चलते फोन में आपको गीले हाथों से इस्तेमाल करने की क्षमता मिल जाती है, फिर चाहे आपके हाथ पानी या तेल से ही गीले क्यों न हों। आप साबुन के हाथों से भी डिस्प्ले को इस्तेमाल कर सकते हैं।
POCO C81 Pro की बैटरी को देखा जाए तो ऐसा कहा जा सकता है कि यह इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है। इसमें एक 6000mAh की बैटरी मिलती है जो 15W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। बैटरी को लेकर कंपनी का कहना है कि यह 79 घंटे के लिए म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है, वह भी सिंगल चार्ज में। इन खूबियों को देखा जाए तो हो सकता है कि इंडिया के बाजार में जल्द ही आपको एक किफायती ऑप्शन मिल जाए। हालांकि, अभी के लिए इंडिया में लॉन्च की कोई भी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी आया स्टूडेंट्स के लिए फ्री लैपटॉप वाला व्हाट्सएप मैसेज? जान लें क्या है हकीकत?