OTT To Watch Today: एक समय था जब 24 में Anil Kapoor को 24 घंटे के भीतर हाई-प्रोफाइल केस सॉल्व करते देखना लोगों के लिए एक अलग ही एक्सपीरियंस था. अब वही शो फिर से चर्चा में है, क्योंकि एक बार फिर इसकी वापसी हो गई है. समय बदल गया, प्लेटफॉर्म बदल गए, लेकिन अनिल कपूर की स्क्रीन प्रेजेंस और उनका स्टाइल अब भी वैसा ही है. यही वजह है कि इस हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर की वापसी ने फैंस के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है.
आपको बता दें कि सबसे पहले अनिल कपूर ने 10 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस खबर को कन्फर्म किया. वीडियो में वह एक सोफे पर बैठे नजर आते हैं और टीवी पर ब्रेकिंग न्यूज चल रही होती है, जिसमें दिखाया जाता है कि उन्होंने JioHotstar को 24 घंटे का समय दिया है.
इसके बाद वह कहते हैं कि शायद इंतजार करने का समय नहीं है, इसलिए उन्हें खुद ही बताना पड़ेगा. फिर वह यह भी कहते हैं कि “स्पाई यूनिवर्स बदलने वाला है” क्योंकि ‘24’ एक बार फिर लौट रहा है. 24 अप्रैल को यह सीरीज रिलीज हो चुकी है. हालांकि, सभी एपिसोड को एकसाथ रिलीज नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में बाकी के एपिसोड को भी रिलीज किया जाएगा.
इससे पहले अनिल कपूर The Night Manager में नजर आए थे, जिसे भी JioHotstar पर रिलीज किया गया था. इस सीरीज में उनके साथ Aditya Roy Kapur और Sobhita Dhulipala भी थे. शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, जिससे यह साफ हो गया कि अनिल कपूर OTT पर भी उतने ही मजबूत हैं जितने बड़े पर्दे पर.
जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि ‘24’ का इंडियन वर्जन साल 2013 में शुरू हुआ था. यह अमेरिकी शो 24 का ऑफिशियल एडॉप्टेशन था, जिसे Joel Surnow और Robert Cochran ने बनाया था. इस शो में कुल 48 एपिसोड थे और इसे क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों से भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था.
अनिल कपूर ने इस शो को एक्शन का बाप बताया है. ‘24’ की वापसी सिर्फ एक और शो की रिलीज नहीं है. यह उस फॉर्मेट की वापसी है जिसने भारतीय टीवी पर रियल-टाइम थ्रिलर को लोकप्रिय बनाया था.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा