हो रहे हैं बोर? OTT पर आज रात ही देख डालें ये शो, अनिल कपूर ने बताया है “एक्शन का बाप”, जानें कहां देखें

HIGHLIGHTS

अनिल कपूर फिर बनें Jai Singh Rathod

‘24’ की वापसी से फैंस में बढ़ा उत्साह

अनिल कपूर ने सीरीज को बताया "एक्शन का बाप"

हो रहे हैं बोर? OTT पर आज रात ही देख डालें ये शो, अनिल कपूर ने बताया है “एक्शन का बाप”, जानें कहां देखें

OTT To Watch Today: एक समय था जब 24 में Anil Kapoor को 24 घंटे के भीतर हाई-प्रोफाइल केस सॉल्व करते देखना लोगों के लिए एक अलग ही एक्सपीरियंस था. अब वही शो फिर से चर्चा में है, क्योंकि एक बार फिर इसकी वापसी हो गई है. समय बदल गया, प्लेटफॉर्म बदल गए, लेकिन अनिल कपूर की स्क्रीन प्रेजेंस और उनका स्टाइल अब भी वैसा ही है. यही वजह है कि इस हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर की वापसी ने फैंस के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

JioHotstar पर आया शो

आपको बता दें कि सबसे पहले अनिल कपूर ने 10 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस खबर को कन्फर्म किया. वीडियो में वह एक सोफे पर बैठे नजर आते हैं और टीवी पर ब्रेकिंग न्यूज चल रही होती है, जिसमें दिखाया जाता है कि उन्होंने JioHotstar को 24 घंटे का समय दिया है.

इसके बाद वह कहते हैं कि शायद इंतजार करने का समय नहीं है, इसलिए उन्हें खुद ही बताना पड़ेगा. फिर वह यह भी कहते हैं कि “स्पाई यूनिवर्स बदलने वाला है” क्योंकि ‘24’ एक बार फिर लौट रहा है. 24 अप्रैल को यह सीरीज रिलीज हो चुकी है. हालांकि, सभी एपिसोड को एकसाथ रिलीज नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में बाकी के एपिसोड को भी रिलीज किया जाएगा.

पहले भी हिट रह चुका है अनिल कपूर का OTT सफर

इससे पहले अनिल कपूर The Night Manager में नजर आए थे, जिसे भी JioHotstar पर रिलीज किया गया था. इस सीरीज में उनके साथ Aditya Roy Kapur और Sobhita Dhulipala भी थे. शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, जिससे यह साफ हो गया कि अनिल कपूर OTT पर भी उतने ही मजबूत हैं जितने बड़े पर्दे पर.

2013 में शुरू हुआ था ‘24’

जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि ‘24’ का इंडियन वर्जन साल 2013 में शुरू हुआ था. यह अमेरिकी शो 24 का ऑफिशियल एडॉप्टेशन था, जिसे Joel Surnow और Robert Cochran ने बनाया था. इस शो में कुल 48 एपिसोड थे और इसे क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों से भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था.

अनिल कपूर ने इस शो को एक्शन का बाप बताया है. ‘24’ की वापसी सिर्फ एक और शो की रिलीज नहीं है. यह उस फॉर्मेट की वापसी है जिसने भारतीय टीवी पर रियल-टाइम थ्रिलर को लोकप्रिय बनाया था.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo