क्या आपको भी आया स्टूडेंट्स के लिए फ्री लैपटॉप वाला व्हाट्सएप मैसेज? जान लें क्या है हकीकत?

HIGHLIGHTS

व्हाट्सएप पर बहुत से लोगों को एक मैसेज मिल रहा है।

व्हाट्सएप के इस ट्रेंडिंग मैसेज में स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप देने की बात है।

क्या है व्हाट्सएप पर तेजी से वायरल हो रहे इस मैसेज की सच्चाई?

इस समय इंटरनेट पर एक मैसेज को व्हाट्सएप पर बड़े पैमाने पर शेयर किया जा रहा है, इस मैसेज में साफ लिखा है कि वह स्टूडेंटट्स को फ्री लैपटॉप दे रहा है। इसके अलावा इसमें यह भी लिखा है कि National Student Laptop Scheme 2026 के तहत सरकार फ्री लैपटॉप के लिए पंजीकरण कर रही है। इस मैसेज में एक लिंक भी है, जो ऐप्लीकेशन फॉर्म तक भी जा रहा है। हालांकि, यह मैसेज देखने में एक रेगुलर सरकारी मैसेज जैसा ही है। लेकिन PIB की जांच में इसे फेक करार दे दिया गया है। ऐसे में अगर आपको भी व्हाट्सएप पर अगर ये मैसेज मिला है तो आपको इसे इग्नोर करना चाहिए, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो मानकर चलिए कि आपकी जमापूंजी पर खतरा ह सकता है। आइए जानते है कि पूरा माजरा क्या है और कैसे आप इस तरह के फ्रॉड आदि से बच सकते हैं।

सरकार ने ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की है!

असल में, अथॉरिटी की ओर से ऐसा कहा गया है कि सरकार की ओर से ऐसी किसी योजना को शुरू नहीं किया गया है। इस मैसेज को मुख्य तौर पर इसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि यह डेटा इकट्ठा करने के लिए तैयार किया गया है। ऐसे में यह एक स्कैम है जो आपको बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। इस तरह से अगर आप इस मैसेज को इग्नोर करते हैं या इसकी रिपोर्ट करते हैं तो आप अपने आप को और अपने परिवार के लोगों को किसी भी फ्रॉड से सुरक्षित रख सकते हैं।

स्कैम मैसेज में क्या कहा जा रहा है?

अगर आप इस मैसेज को देखते हैं जो इस समय वायरल है तो इसके अनुसार, सरकार की ओर से स्टूडेंट्स को फ्री में लैपटॉप दिए जाने वाले हैं, जिनके लिए इस समय पंजीकरण चल रहा है। इस मैसेज में एक लिंक भी है, जिसपर आप क्लिक करके पंजीकरण कर सकते हैं। हालांकि, PIB की ओर से इसे एक स्कैम बता दिया गया है। असल में, कई बार सरकारी पोर्टल और रेजिस्ट्रेशन ओपन जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि मैसेज पूरी तरह से सही और सच लगे। इसके अलावा कई मामलों में तो यूजर्स से ऐसा भी कहा जाता है कि अप्लाई करने से पहले आपको यह मैसेज शेयर करना होगा।

इमोशन का फायदा उठाते हैं स्कैमर्स

अगर आप कुछ पिछले स्कैम आदि को देखते हैं तो जाहिर तौर पर इस तरह के मैसेज के जरिए किसी के साथ भी इमोशनली कनेक्ट किया जाता है। अब इस मैसेज को अगर देखा जाए तो यह उन स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट मौका हो सकता है, जो एक लैपटॉप को अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। इसी कारण लोग इस तरह के फ्रॉड में फंस जाते हैं क्योंकि उन्हें बातों को इसी तरह से बताया जाता है कि वह बहने लग जाते हैं। इसी कारण यह शिकार भी बनते हैं, कई बार लालच का शिकार होने के कारण भी लोग इस तरह के फ्रॉड आदि का शिकार हो जाते हैं।

कैसे काम करते हैं ये स्कैम?

आइए अब जानते हैं कि आखिर ये स्कैम कैसे काम करते हैं? असल में, जैसे इस स्कैम में यूजर्स से कहा जा रहा है, बाकी कुछ फ्रॉड में भी कुछ ऐसा ही तरीका अपनाया जाता है। जैसे आपको अप्लाई करने के लिए एक लिंक दिया जता है। आप इस पेज पर जाते हैं जो आपको एक नॉर्मल फॉर्म जैसा ही लगता है। इसमें आपसे आपका नाम, फोन नंबर और अन्य कुछ डिटेल्स भी मांगी जाती हैं। इसके अलावा आपको यकीन दिलाने के लिए कभी कभी आपसे एक छोटी सी फीस की मांग भी की जाती है। इसके अलावा कुछ मामलों में आपसे OTP की मांग भी की जाती है।

यहीं से परेशानी की शुरुआत होती है। असल में, जैसे ही आप अपनी डिटेल्स को शेयर करते हैं तो कई मामलों में इस डीटेल को सेव कर लिया जाता है, ताकि बाद इसमें इस्तेमाल किया जा सके। इसके बाद आपको अचानक ही रैंडम कॉल आना शुरू हो जाते हैं, इतना ही नहीं, कई मामलों में अचानक ही आपके अकाउंट से पैसे निकालने लगते हैं। इसलिए आपको ज्यादा से ज्यादा सतर्क रहना जरूरी है।

बचने के लिए क्या करें?

आपको इस तरह के फ्रॉड को सबसे पहले तो पहचानना आना चाहिए। अगर आप इन्हें पहचान लेते हैं तो आपको दिक्कत नहीं होने वाली है। इसके अलावा आपको कुछ काम अलग से भी करने चाहिए, जिनके बारे में हम आपको आगे जानकारी देने वाले हैं।

  • अगर आपको इस तरह का मैसेज मिले तो आपको किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। इस मैसेज को आप डिलीट कर सकते हैं, या ऐसे ही छोड़ सकते हैं।
  • अगर आप इस तरह की योजना जो आपको इस मैसेज में बताई जा रही है के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाईट पर रुख करना चाहिए।
  • अपने किसी भी डीटेल को शेयर करने से बचना चाहिए, OTP के अलावा बैंक इन्फो देने से बचना चाहिए। इसके अलावा किसी भी लिंक पर क्लिक करने से भी बचना चाहिए।
  • किसी के भी कहने पर इस तरह के मैसेज फॉरवर्ड नहीं करने चाहिए। आपके ऐसा करने से ही यह सब चीजें जल्दी वायरल होकर ट्रेंड बन जाती हैं।
  • अगर आप चाहें तो इस तरह के स्कैम और फ्रॉड आदि के लिए PIB Fact Check को इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।

अगर आप इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं तो आपको कोई भी किसी भी फ्रॉड में किसी भी तरह से फंसा नहीं सकता है। आपको इस जानकारी को अपने तक रखने के बजाए बड़े पैमाने पर शेयर भी करना चाहिए। ताकि आपके साथ साथ आपके जान-पहचान के लोग भी इस तरह के मैसेज/स्कैम और फ्रॉड आदि से बचे रहें।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल की गई हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मी में झुलस कर ज्वालामुखी जैसे फट सकता है AC.. 80% लोग करते हैं ये भयानक गलती, आप न करें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :