नेटवर्क में नहीं रहेगी डंडी फिर भी होगी कॉल पर साफ बातचीत, बड़े काम का है ये फीचर, Android-iPhone दोनों में करता है काम

HIGHLIGHTS

नेटवर्क नहीं? Wi-Fi से कॉल करें

Wi-Fi Calling से कॉल ड्रॉप की टेंशन खत्म

लगभग हर नए फोन में मिल रहा यह फीचर

नेटवर्क में नहीं रहेगी डंडी फिर भी होगी कॉल पर साफ बातचीत, बड़े काम का है ये फीचर, Android-iPhone दोनों में करता है काम

Wi-Fi Calling ON: आज के समय में कॉलिंग सिर्फ मोबाइल नेटवर्क तक सीमित नहीं रही है. अगर आपके फोन में नेटवर्क कमजोर है या बिल्कुल नहीं है तब भी आप कॉल कर सकते हैं. इसके लिए बस आपके पास Wi-Fi होना चाहिए. इस फीचर को Wi-Fi Calling नाम दिया गया है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सीधी भाषा में समझें तो Wi-Fi Calling आपको इंटरनेट के जरिए कॉल और मैसेज करने की सुविधा देता है वह भी बिना मोबाइल सिग्नल के भरोसे. कई लोगों के घर में या फ्लैट में नेटवर्क की पूरी डंडी नहीं आती है तो उनलोगों के लिए यह काफी काम का फीचर है. इसको बस आपको ऑन करना है.

Wi-Fi Calling कैसे करता है काम?

जब आपका फोन कमजोर नेटवर्क एरिया में होता है, तो यह अपने आप मोबाइल नेटवर्क से Wi-Fi पर स्विच कर जाता है. मान लीजिए आप किसी कमरे या बेसमेंट में हैं जहां नेटवर्क नहीं आता, लेकिन Wi-Fi चालू है, तब भी आप कॉल कर पाएंगे. कॉल के दौरान भी यह स्विचिंग अपने आप होती रहती है, आपको कुछ करने की जरूरत नहीं होती है.

कौन-कौन से नेटवर्क देते हैं यह सुविधा?

भारत में लगभग सभी बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर्स यह सुविधा दे रहे हैं, जैसे:

  • Airtel
  • Reliance Jio
  • BSNL
  • Vodafone Idea

यानि इसके लिए आपको अलग से कोई खास प्लान लेने की जरूरत नहीं होती, बस आपका फोन और नेटवर्क सपोर्ट करना चाहिए.

कौन से फोन में Wi-Fi Calling का सपोर्ट?

अगर आपका फोन नया है, तो लगभग पक्का है कि उसमें यह फीचर होगा. iPhone की बात करें तो iPhone 6 और उसके बाद आने वाले सभी मॉडल इसे सपोर्ट करते हैं. Android में भी Google, Samsung, Xiaomi, OnePlus जैसे लगभग सभी बड़े ब्रांड्स के फोन में यह फीचर मिलता है.

iPhone में Wi-Fi Calling कैसे चालू करें?

बहुत लोग फोन में फीचर होते हुए भी इसे ऑन नहीं करते है. इस वजह से Wi-Fi Calling फीचर यूज करने के लिए आपको इसको ऑन करना जरूरी है. इसके लिए सबसे फोन की Settings में जाएं फिर Mobile Service में फिर Wi-Fi Calling के ऑप्शन पर जाकर इसे ऑन करें. बस इतना करने के बाद आपका फोन नेटवर्क कमजोर होने पर खुद Wi-Fi से कॉल करेगा.

Android फोन में कैसे चालू करें?

Android में थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन बेसिक तरीका यही रहता है. सबसे पहले Phone ऐप खोलें फिर Settings में जाएं. इसके बाद Wi-Fi Calling फीचर ऑन करें. यह ऑप्शन फोन में Quick Settings में भी मिल जाता है.

क्या Wi-Fi Calling फ्री है?

यहां लोग सबसे ज्यादा कन्फ्यूज होते हैं.

Wi-Fi Calling फ्री इंटरनेट कॉल नहीं है. इसका मतलब है:

  • कॉल आपके प्लान से ही कटेगी
  • SMS भी आपके प्लान के हिसाब से जाएंगे
  • इंटरनेशनल कॉल का चार्ज अलग से लगेगा

फायदा बस इतना है कि इसमें आपका मोबाइल डेटा इस्तेमाल नहीं होता है.

असली फायदा क्या है?

अगर साफ बोलूं तो Wi-Fi Calling कोई जादू नहीं है, लेकिन काम का फीचर जरूर है.

  • नेटवर्क कमजोर हो तो भी कॉल चलेगी
  • कॉल ड्रॉप कम होंगे
  • घर के अंदर बेहतर कॉलिंग मिलेगी

लेकिन अगर आपके पास अच्छा नेटवर्क है, तो इसका फर्क आपको ज्यादा महसूस नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile