ड्रिलिंग या दीवार तोड़े बिना शिमला वाली ठंडक देने वाले पोर्टेबल एसी क्यों खरीदने चाहिए, 5 पॉइंट्स में समझ लें सबकुछ
अगर आप अपने घर में ड्रिलिंग और दीवार आदि में तोड़फोड़ के बिना शिमला जैसी ठंडक चाहते हैं तो आपको पोर्टेबल एसी के साथ जाना चाहिए। हालांकि, सवाल ये भी है कि आखिर आपको पोर्टेबल एसी क्यों और किन कारणों से खरीदना चाहिए। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं। हम आपको 5 पॉइंट्स में बताने वाले है कि आखिर क्यों आपको एक पोर्टेबल एसी को खरीदना चाहिए। पोर्टेबल एसी को खरीदने से आपके घर में न तो आपको कोई छेड़छाड़ करनी होगी और न ही आपको अलग से कोई खर्च करने की जरूरत है। पोर्टेबल एसी आप घर में कहीं पर भी रख सकते हैं, इन्हें इनके पहियों के साथ आप कहीं पर ला ले जा सकते हैं। आइए अब 5 पॉइंट्स में समझते हैं कि आखिर आपके लिए पोर्टेबल एसी क्यों बेहतरीन साबित हो सकते हैं।
5 पॉइंट्स में समझें क्यों खरीदना चाहिए पोर्टेबल एसी?
अगर आप एक पोर्टेबल एसी खरीदना चाहते हैं तो आपको हम यहाँ बताएंगे कि आखिर कि कारण से आपको इन एसी के साथ 2025 में जाना चाहिए। आइए जानते हैं।
पैसे बचाते है!
अगर आप अपने घर में, ऑफिस में या किसी मॉल आदि में अभी तक एक सेंट्रल एसी का इस्तेमाल कर रहे थे, ऐसे में अगर आप एक पोर्टेबल एसी को खरीदते हैं तो आप इस एसी के मुकाबले पोर्टेबल एसी के साथ लगभग लगभग 5 गुना बिजली की बचत कर सकते हैं, ऐसा करके आपका बहुत सारा पैसा बचने वाला है। इसका मतलब है कि यह शिमला जैसी ठंडक आपको कम पैसों में ही दे सकते हैं।
कहीं भी लाने ले जाने में आसान
हालांकि, ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि पोर्टेबल एसी हल्के होते हैं, लेकिन इसके बाद भी ऐसा जरूर कहा जा सकता है कि आप इन्हें बड़ी ही आसानी से एक जगह से दूसरे स्थान पर बड़ी ही आसानी से ले जा सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको अपने घर में किसी भी तरह की तोड़फोड़ या ड्रिलिंग आदि करने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से पोर्टेबल एसी के पहियों के साथ इन्हें कहीं भी घर में एक जगह से दूसरी जगह पर ले सकते हैं। एक दिन आप इन्हें किसी अन्य रूम में इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, दूसरे दिन आप इन्हें एक दूसरी जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
इंस्टॉल करने में आसान
पोर्टेबल एसी का सबसे खास पॉइंट यही है कि इसके लिए आपको ड्रिलिंग और दीवार आदि को तोड़ने की जरूरत नहीं होती है, इसका मतलब है कि पोर्टेबल एसी को इंस्टॉल करने के झंझट से आपको मुक्ति मिल जाती है। आप बड़ी ही आसानी इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं। आप जहां चाहे इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं।
अलग अलग कई सेटिंग करते हैं ऑफर
सभी पोर्टेबल एसी केवल और केवल ठंडी हवा ही ऑफर नहीं करते हैं, कुछ पोर्टेबल एसी के कुछ मॉडल में आपको कई अलग अलग फंगक्शन भी मिलते हैं। जैसे आपको कई पोर्टेबल एसी ड्राई सेटिंग भी ऑफर करते हैं। यह सेटिंग उस समय बड़ी काम आती है, जब ज्यादा उमस हो रही होती है। इसके अलावा इसमें आपको कई ऐसी भी सेटिंग आदि मिल जाती है, जो हानिकारक पार्टिकल आदि को हटाने का काम करती हैं।
किफायती दाम में मिल जाते हैं!
मैंने कुछ समय से ऐसा देखा है कि पोर्टेबल एसी आपको अन्य किसी भी एसी टाइप के मुकाबले कुछ सस्ते में मिल जाते हैं। हालांकि, आप कुछ महंगे और अलग अलग फीचर वाले पोर्टेबल एसी भी बाजार से खरीद सकते हैं। इसका मतलब यह भी है कि आपको पोर्टेबल एसी कम कीमत से लेकर ज्यादा कीमत में भी मिल जाते हैं।