AC में क्या होता है टन का मतलब? खरीदने से पहले जरूर जान लें, आधे लोग वजन से हो जाते हैं कंफ्यूज
AC में Ton का असली मतलब
Cooling Capacity समझना जरूरी
सही AC चुनना आसान
Ton Meaning in AC: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और राहत पाने के लिए अब कूलर के साथ-साथ AC भी चलने लगे हैं. हालांकि, कई लोग मार्च-अप्रैल तक पंखा और कूलर से काम चला लेते हैं. लेकिन मई-जून की तेज गर्मी में सिर्फ AC ही राहत देता है. अप्रैल में ही तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने लगा है, इसलिए घर से लेकर ऑफिस तक AC का इस्तेमाल बढ़ गया है.
SurveyAC खरीदते समय एक सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है कि आपके घर में कितने टन का AC लगा है या आप कितने टन का AC खरीद रहे हैं. लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं समझते कि जब AC का वजन इतना कम होता है तो उसमें टन का क्या मतलब है.
AC में Ton का क्या मतलब?
सबसे पहले यह समझ लेना जरूरी है कि AC में इस्तेमाल होने वाला Ton उसके वजन से जुड़ा नहीं होता. आम तौर पर 1 टन का मतलब 1000 किलोग्राम होता है, लेकिन AC में इसका मतलब बिल्कुल अलग होता है. AC में Ton का सीधा संबंध उसकी कुलिंग कैपिसिटी से होता है. यानी आपका AC एक घंटे में कितनी गर्मी बाहर निकाल सकता है, यही उसकी टन क्षमता तय करती है.

Cooling Capacity क्यों होती है जरूरी?
जब भी आप नया AC खरीदते हैं, तो सबसे ज्यादा चर्चा 1 टन, 1.5 टन या 2 टन AC को लेकर होती है. इसका कारण यह है कि AC की कूलिंग कैपिसिटी ही तय करती है कि वह कितने बड़े कमरे को ठंडा कर पाएगा. सीधी भाषा में समझें तो जितना ज्यादा Ton होगा, उतना ज्यादा एरिया AC आराम से ठंडा कर पाएगा.
Ton और BTU का क्या संबंध?
एयर कंडीशनर में 1 टन कूलिंग कैपिसिटी का मतलब होता है कि वह एक घंटे में 12,000 British Thermal Units यानी BTU जितनी गर्मी को बाहर निकाल सकता है. इसे आसान भाषा में समझें तो यह उतनी गर्मी होती है जितनी एक दिन में 1 टन बर्फ को पिघलाने में लगती है.
अलग-अलग Ton के AC कितनी Cooling देते हैं?
एक जगह ध्यान देने वाली बात यह है कि अलग-अलग टन के AC की Cooling Capacity भी अलग होती है:
- 1 टन AC एक घंटे में 12,000 BTU गर्मी बाहर निकालता है
- 1.5 टन AC एक घंटे में 18,000 BTU गर्मी बाहर निकालता है
- 2 टन AC एक घंटे में 24,000 BTU गर्मी बाहर निकालता है
कौन सा AC किस कमरे के लिए सही?
अगर आपका कमरा छोटा है, तो 1 टन या उससे कम क्षमता वाला AC पर्याप्त रहेगा. लेकिन अगर कमरा बड़ा है या हॉल है, तो 1.5 टन या 2 टन AC लेना ज्यादा सही रहेगा.
गलत Ton का AC लेने से या तो कमरा सही से ठंडा नहीं होगा या फिर बिजली का बिल बेवजह बढ़ जाएगा. ज्यादातर लोग AC खरीदते वक्त सिर्फ कीमत और ब्रांड देखते हैं, लेकिन Ton समझे बिना खरीदना सीधी गलती है. अगर आपने गलत कैपेसिटी चुन ली तो या तो कूलिंग बेकार मिलेगी या बिजली का खर्च बढ़ेगा, इसलिए खरीदने से पहले यह बेसिक चीज साफ होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: YouTube पर Shorts देखने में बर्बाद हो जाता है पूरा टाइम? ऐसे कर दें ऑफ, फीड पर भी नहीं दिखेगा, स्टेप बाय स्टेप गाइड
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile