iPhone-iPad में क्या होता है 'i' का मतलब? Apple चलाने वालों को भी नहीं होता है पता
Apple iPhone काफी पॉपुलर स्मार्टफोन है. केवल iPhone ही नहीं बल्कि Apple के ज्यादातर प्रोडक्ट्स को लोग काफी पसंद करते हैं. iPads जैसे टैब भी लोग जमकर खरीदते हैं. लेकिन, क्या आपने सोचा है कि इन सभी प्रोडक्ट्स में 'i' का क्या मतलब है? ज्यादातर लोगों को इसका जवाब नहीं पता होता है.
अगर आपको भी लगता है कि 'i' का मतलब इंटरनेट है तो आप पूरी तरह से सही नहीं हैं. इसके बारे में खुद स्टीव जॉब्स ने बताया था. 'i' का मतलब केवल एक शब्द नहीं है. इसके 5-5 मतलब है. जिनके बारे में iPhone चलाने वाले लोगों को भी नहीं पता होता है. आइए आपको Apple के प्रोडक्ट में 'i' का मतलब बताते हैं.
क्या है 'i' का मतलब
रीडर्स डाइजेस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple प्रोडक्ट्स में 'i' का मतलब 'इंटरनेट, इंडिविजुअल , इंस्ट्रक्ट , इन्फॉर्म और इंस्पायर ' है. इसे स्टीव जॉब्स ने 1998 में iMac के लॉन्च के दौरान एक्सप्लेन किया था. स्टीव ने कथित तौर पर 'i' को एक पर्सनल प्रोनाउन के तौर पर पेश किया था.
एक नहीं 5-5 मतलब
इसके अलावा उन्होंने ऑडियंस और एम्प्लोयीज को कंपनी के वैल्यूज और प्रिंसिपल्स सिखाने के लिए 'इंस्ट्रक्शन ' के रूप में पेश करने पर फोकस किया था. रिपोर्ट में एक प्राइवेसी एडवोकेट पॉल बिशॉफ के हवाले से कहा, "स्टीव जॉब्स ने कहा था कि 'i' का मतलब 'इंटरनेट, इंडिविजुअल , इंस्ट्रक्ट, इन्फॉर्म और इंस्पायर है.
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उन्होंने शिक्षा के उद्देश्यों के लिए इसे 'i' को एक पर्सनल प्रोनाउन और 'इंस्ट्रक्शन' के रूप में रेफर करने के लिए भी इशारा किया था. यानी साफ है कि ऐपल के फाउंडर स्टीब जॉब्स ने 'i' का उपयोग काफी सोच-समझ कर दिया था. कई लोग इसका मतलब इंटरनेट बताते हैं जो पूरी तरह से गलत है.
"i" प्रीफिक्स Apple और उसके प्रोडक्ट्स के साथ इतना ज्यादा जुड़ गया है कि यह कंपनी के इनोवेशन और यूजर एक्सपीरियंस पर फोकस का एक पहचानने योग्य प्रतीक बन गया है. कंपनी यूजर्स को मिलने वाली सुविधा को भी इससे एड्रेस करती है.