इस गर्मी छाया Jumbo Cooler का ट्रेंड..क्या AC को कर सकता है रिप्लेस? जान लीजिए होता क्या है और कैसे करता है काम
Jumbo Cooler दे सकता है तेज और लंबी दूरी तक कूलिंग
बड़े हॉल और खुले एरिया के लिए बेहतर विकल्प
AC का पूरा विकल्प नहीं, लेकिन मजबूत ऑप्शन जरूर
What is Jumbo Cooler: गर्मी बढ़ते ही अक्सर एक सवाल सामने आता है कि क्या एयर कूलर, खासकर Jumbo Cooler, AC जैसी ठंडक दे सकता है. सीधा जवाब यह है कि दोनों अलग तकनीक पर काम करते हैं. इस वजह से पूरी तरह तुलना सही नहीं है. लेकिन Jumbo Cooler एक ऐसा विकल्प जरूर है जो सामान्य कूलर से काफी आगे निकल जाता है.
SurveyJumbo Cooler असल में बड़ा साइज वाला कूलर होता है, जिसे आपने अक्सर बड़े हॉल, गोदाम या दुकानों में देखा होगा. इसका बॉडी साइज बड़ा होता है और इसमें ज्यादा पावरफुल फैन, मोटर और कूलिंग पैड लगाए जाते हैं, जिससे इसकी कूलिंग क्षमता सामान्य कूलर से काफी ज्यादा होती है.
Jumbo Cooler की खासियत
इस तरह के कूलर में सबसे बड़ा फर्क इसका बड़ा वॉटर टैंक होता है. जहां सामान्य कूलर में बार-बार पानी भरना पड़ता है, वहीं Jumbo Cooler 10 से 12 घंटे तक लगातार चल सकता है. इसका फैन और मोटर काफी ताकतवर होते हैं, जो 40 से 50 फीट तक हवा पहुंचाने की क्षमता रखते हैं. यही वजह है कि बड़े एरिया में यह काफी असरदार साबित होता है.

इसके कूलिंग पैड भी बेहतर क्वालिटी के होते हैं, जो हवा को ज्यादा ठंडा बनाने में मदद करते हैं. साथ ही, इसकी बॉडी आमतौर पर मजबूत प्लास्टिक या मेटल की होती है, जिससे इसकी लाइफ भी लंबी होती है.
कहां इस्तेमाल करना सही रहेगा?
Jumbo Cooler हर जगह के लिए नहीं बना है. अगर आपके पास बड़ा हॉल, दुकान, गोदाम या खुला एरिया है, तो यह काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. बालकनी या वेरांडा में भी इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. कुछ लोग इसे डक्ट के जरिए पूरे एरिया में भी इस्तेमाल करते हैं, जिससे बड़ी जगहों में ठंडी हवा पहुंचाई जा सकती है.
लेकिन अगर आप इसे बेडरूम या छोटे कमरे में इस्तेमाल करेंगे, तो दिक्कत हो सकती है. इसकी हवा काफी तेज होती है और आवाज भी ज्यादा होती है, जो नींद या काम में परेशानी पैदा कर सकती है.
Jumbo Cooler की कीमत
Jumbo Cooler की कीमत इसकी क्षमता और फीचर्स पर निर्भर करती है. बेसिक मॉडल करीब 8,000 रुपये से शुरू हो जाते हैं, जो बजट यूज़र्स के लिए ठीक रहते हैं. मिड-रेंज में 10,000 से 15,000 रुपये तक के मॉडल मिलते हैं, जिनमें बेहतर मोटर और हनीकॉम्ब पैड मिलते हैं. वहीं, 15,000 से 20,000 रुपये तक के प्रीमियम मॉडल में रिमोट कंट्रोल, इन्वर्टर सपोर्ट और ज्यादा एयर थ्रो जैसे फीचर्स मिलते हैं.
AC का विकल्प बन सकता है Jumbo Cooler?
यहां सबसे बड़ी गलती लोग करते हैं. Jumbo Cooler को AC का पूरा रिप्लेसमेंट मान लेना गलत है. AC बंद कमरे में तापमान कम करता है, जबकि कूलर हवा में नमी के जरिए ठंडक देता है. अगर आपके एरिया में नमी ज्यादा है, तो कूलर की परफॉर्मेंस गिर जाएगी, चाहे वह Jumbo ही क्यों न हो. लेकिन अगर आप सूखे और खुले एरिया में रहते हैं, तो Jumbo Cooler आपको काफी अच्छी कूलिंग दे सकता है, कई मामलों में सामान्य AC जैसा फील भी दे सकता है.
Jumbo Cooler अच्छा है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं है. अगर आपके पास बड़ा स्पेस है और आप कम खर्च में ज्यादा कूलिंग चाहते हैं, तो यह बढ़िया विकल्प है. लेकिन छोटे कमरे और AC जैसी परफेक्ट ठंडक के लिए यह सही चुनाव नहीं है.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile