ईरान हमले के बीच क्रैश हो गया था ये काम का ऐप, फ्लाइट का रियल टाइम बताता है लोकेशन, आपके फोन में है इंस्टॉल?

शनिवार की रात दुनिया भर के लिए खौफनाक साबित हुई जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर एक जबरदस्त हमला बोल दिया. आसमान में गूंजते सायरन, मिसाइलों की बारिश और फाइटर जेट्स की गड़गड़ाहट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है. हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि इराक से लेकर यूएई तक का हवाई क्षेत्र (Airspace) बंद करना पड़ा. डरे-सहमे यात्री जब अपनी फ्लाइट्स का स्टेटस चेक करने गए, तो ट्रैफिक इतना ज्यादा था कि दुनिया की सबसे बड़ी फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘Flightradar24’ ही क्रैश हो गई.

भीषण हमले की शुरुआत

खामेनेई का ठिकाना बना निशाना: हमलों की पहली लहर में डाउनटाउन तेहरान के उस परिसर को निशाना बनाया गया, जहां ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के रहने की संभावना थी. जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

इसके जवाब में ईरान के पैरामिलिट्री ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) ने इजरायल को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलों की “पहली लहर” लॉन्च की. इजरायली सेना द्वारा इनकमिंग फायर को इंटरसेप्ट करने के साथ ही पूरे इजरायल में राष्ट्रव्यापी चेतावनी जारी की गई.

ईरान से बाहर फैली युद्ध की आग

यह संघर्ष बहुत तेजी से ईरान की सीमाओं के बाहर फैल गया. कई देशों में ईरान ने अमेरिकी बेस पर हमला शुरू कर दिया. जिसमें बहरीन के अलावा कुवैत और कतर जैसे देश भी शामिल हैं. हालात अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है. कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र (Airspace) तुरंत बंद कर दिया है.

मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र बंद होने से Emirates, Qatar Airways और Air India सहित कई वैश्विक एयरलाइंस को अपनी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. Flightradar24 का सर्वर डाउन हो गया जिसकी वजह से यात्रियों के बीच व्यापक भ्रम पैदा कर दिया.

हजारों यात्री और लोग विकसित हो रही हवाई क्षेत्र की स्थिति की निगरानी करने के लिए Flightradar24 जैसे फ्लाइट-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म पर टूट पड़े. इस भारी ट्रैफिक के कारण Flightradar24 क्रैश हो गया, जिससे कई यूजर्स सर्विस तक पहुंचने में असमर्थ हो गए.

बंद हवाई क्षेत्रों में कोई कमर्शियल फ्लाइट नहीं दिखी. उसी समय, इजरायली हवाई क्षेत्र में कई अमेरिकी सैन्य विमानों को उड़ान भरते देखा गया, जबकि अन्य को दोहा सहित क्षेत्रीय हवाई अड्डों पर स्पॉट किया गया.
बड़ी बाधा उत्पन्न की है.

Flightradar24 क्या है?

आपको बता दें कि Flightradar24 से आप दुनियाभर में किसी उड़ रहे फ्लाइट को रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं. हालांकि, कई फीचर्स के लिए आपको इसका प्रीमियम लेना पड़ता है. वेबसाइट के अलावा इसका ऐप भी एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: ChatGPT, Grok, Gemini या दूसरे AI से भूल कर भी न पूछे ये 6 सवाल, फंसा देगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पहला वाला सबसे जरूरी

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :