Internet के बिना भी होगी UPI पेमेंट.. फ्लाइट और मेट्रो में भी चकाचक काम करेगा ये फीचर, क्या अपके पास है?

HIGHLIGHTS

भारत में NFC से जुड़ी ऑफलाइन UPI Tap and Pay Feature पर काम किया जा रहा है।

इसमें पहले UPI Lite Wallet में पैसे डालने होंगे, इसके बाद बिना इंटरनेट के भी इसे इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इस फीचर के इस्तेमाल से फ्लाइट और मेट्रो आदि में भी पेमेंट किया जा सकेगा।

अगर आप फ्लाइट में जा रहे हैं और आपको ऑफलाइन रहने के बाद भी पेमेंट करना है तो आपके लिए जल्द ही एक नया फीचर आने वाला है। असल में, यह फीचर उन जगहों पर भी UPI के इस्तेमाल में मददगार होने वाला है, कहाँ इंटरनेट की कनेक्टिविटी नहीं है। इस तरह की जगहों में या इंटरनेट के न होने पर UPI payment अक्सर फेल हो जाती है, इसके अलावा बिना इंटरनेट के UPI काम ही नहीं करता है। इस समस्या को अब जल्द ही दूर किया जाने वाला है। असल में, अगर Business Standard की एक Report को देखा जाए तो इसके अनुसार ऑफलाइन Tap and Pay Feature पर काम किया जा रहा है, इस फीचर की मदद से बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट किए जा सकेंगे। आइए जानते है कि यह फीचर कैसे काम करने वाला है।

कैसे काम करेगा ये फीचर?

यह पूरा System NFC यानि Near Field Communication Technology पर आधारित होने वाला है। यह वही तकनीकी है जो पहले से Debit और Credit Cards में Tap and Pay के लिए इस्तेमाल की जा रही है। इस रिपोर्ट को देखा जाए तो यूजर्स पहले इंटरनेट वाले स्थान पर अपने UPI Lite Wallet में पैसे डाल सकते हैं, ऐसा एक बार करने के बाद NFC-Enabled Smartphone को किसी भी PoS Terminal पर बस Tap करके Payment की जा सकेगी, भले ही दोनों डिवाइस ऑफलाइन क्यों न हो।

Merchant का Terminal उस पेमेंट की Authorisation को स्टोर कर लेगा और जैसे ही इंटरनेट फिर से मिलता है तो बैंकिंग नेटवर्क के साथ यह सिंक हो जाने वाला है और पेमेंट हो जाने वाली है। इसके अलावा इस सुविधा में आपको UPI Pin डालने की भी जरूरत नहीं डालनी पड़ने वाली है।

किन स्थानों पर सबसे ज्यादा काम आएगा ये फीचर?

यह तकनीकी उन जगहों के लिए बनाई जा रही है जहाँ Internet Connectivity है ही नहीं या बहुत कमजोर होती है। इस सेवा को आप Airplanes के अंदर, Underground Metro Stations में, Rural Areas में और उन बड़ी इमारतों आदि में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां नेटवर्क कमजोर होता है। यह सब वो सिचूऐशन हैं जहाँ आज भी Normal UPI Transactions Fail हो जाते हैं क्योंकि Payer और Merchant दोनों का Online होना जरूरी होता है।

इस फीचर से कितनी पेमेंट कर सकेंगे?

Business Standard में Quote किए गए Sources के मुताबिक इस Offline Tap-and-Go System से 2,000 रुपये तक की पेमेंट की जा सकती है। NPCI की तरफ से अभी इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक गाइड्लाइन सामने नहीं आई है। RBI ने Offline Payment Schemes के लिए पहले से जो लिमिट तय की हैं, जो अलग अलग हैं।

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 23 मिनट की इस पेट दर्द करने वाली कॉमेडी के आगे फेल हुए Panchayat-Gullak! बनराकस भी हुआ फैन?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :