कम बिजली में चाहिए ज्यादा ठंडक? जानिए टावर और विंडो कूलर में से कौन रहेगा बेहतर
हर साल गर्मी का मौसम आते ही लोग या तो AC या फिर कूलर खरीदने की भागदौड़ में लग जाते हैं. लेकिन AC के भारतीय बाजार में आने से पहले से ही कम बिजली खपत पर चलने वाले कूलर ही आज तक हर घर की पहली पसंद रहे हैं. अगर ऐसे में आप भी एक नया कूलर खरीद रहे हैं तो आपको यह तो पता ही होगा की बाजार में अलग-अलग वैरायटी के कूलर मौजूद हैं और उन सभी ऑप्शंस में से अपने घर के लिए सबसे बेस्ट कूलर चुनना काफी मुश्किल हो जाता है.
Surveyबाजार में आने वाले कूलर अलग-अलग डिज़ाइन, साइज और फीचर्स के साथ आते हैं और अभी बाजार में सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले कूलर्स में विंडो कूलर और टावर कूलर सबसे आगे हैं. अगर आप भी इन दोनों कूलरों को खरीदने के बीच कंफ्यूज हैं तो आप एकदम सही जगह आए हैं, हम आपको बताएंगे कि इन दोनों में फर्क क्या होता है और आपको इनमें से कौन सा कूलर अपने घर में लगाना चाहिए.

टावर कूलर और विंडो कूलर में मोटा-मोटा फर्क क्या है?
टावर कूलर काफी स्लीक और मॉडर्न डिज़ाइन के साथ आते हैं और वो हाइट में काफी लम्बे भी होते हैं इस ही की वजह से वो लिविंग रूम, बैडरूम और ऑफिसेस में कम जगह लेते हैं. इनकी एक ख़ास बात यह भी है की इनमें लगे पहिये इन्हें एक से दूसरे कमरे में आसानी से लेजाने में मदद करते हैं. ज्यादातर टावर कूलर काफी लौ नॉइज़ होते हैं जो इन्हें घर और ऑफिस में लगाने के लिए एक काफी अच्छा ऑप्शन बनता है. दूसरे हाथ पर अगर विंडो कूलर्स की बात करें तो वो काफी बड़े होते हैं और कमरे में काफी जगह खाते हैं लेकिन इनका बड़ा साइज और दमदार मोटर इन्हें ज्यादा बिंदास कूलिंग करने की आज़ादी देती है.
इनके बड़े साइज और अच्छे एयर फ्लो की वजह से ये कूलर्स बड़े कमरों के लिए एक बढ़िया चॉइस हैं. टावर कूलर और विंडो कूलर में एक और बड़ा अंतर है उनका वाटर टैंक. विंडो कूलर्स के बड़े होने के कारण उनमे एक बड़ा टैंक मिल जाता है और वहीं टावर कूलर्स के कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के कारण उनके वाटर टैंक थोड़े छोटे देखने को मिलते हैं और इस वजह से आपको उन्हें बार-बार रीफिल करने की जरूरत पद सकती है.
टावर कूलर और विंडो कूलर में से आपको कौन सा खरीदना चाहिए?
अगर आप एक छोटे कमरे में कूलिंग करना चाहते हैं और आपको एक कॉम्पैक्ट और स्लीक लुक के साथ पोर्टेबिलिटी भी चाहिए तो आपके लिए एक टावर कूलर खरीदना एक काफी अच्छी चॉइस है. लेकिन अगर आपको एक बड़े कमरे में ठंडक करनी है और आपके पास जगह की कमी नहीं है तो आप एक विंडो कूलर भी खरीद सकते हैं जिसमें एक बड़े वाटर टैंक के साथ ज़्यादा दमदार कूलिंग पावर भी मिलती है.
यह भी पढ़ें: भभकती गर्मी का नाश कर देगा कूलर का ये धाकड़ जुगाड़..शिमला बन जाएगा घर
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile