भभकती गर्मी का नाश कर देगा कूलर का ये धाकड़ जुगाड़..शिमला बन जाएगा घर
भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है।
इस गर्मी को आपका कूलर ही दूर कर सकता है।
यह कूलर वाला एक जुगाड़ इसे एसी बना देगा।
ऐसा हमेशा से ही होता आ रहा है कि लोग कूलर खरीदते हैं एक सीजन चलाते हैं और जैसे ही थोड़ी सी दिक्कत आती है वैसे ही उसे स्टोर रूम में बंद करके कबाड़ा बनने के लिए छोड़ देते हैं। फिर अगली गर्मी में नया कूलर या AC खरीदने की प्लानिंग करने लगते हैं। लेकिन सच यह है कि ज्यादातर बार कूलर खराब नहीं होता बल्कि हमारी अपनी लापरवाही उसे कबाड़ा बनाने का काम करती है। अगर आपका कूलर भी इस वक्त किसी कोने में धूल खा रहा है तो आपको इसी समय यह 5 जुगाड़ कर लेने चाहिए, अगर आप इन्हें सही प्रकार से करते हैं तो आपका कूलर एसी को टक्कर देने के लिए तैयार हो जाने वाला है। आइए जानते हैं कि आखिर आपको करना क्या है।
Surveyसबसे पहले कूलर की अच्छी तरह सफाई कीजिए
Store room में पड़े कूलर से ठंडी हवा की उम्मीद करना बेकार है। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि अगर आप सबसे पहले उसे स्टोर रूम से निकालकर अच्छे से साफ करें और इसके बाद:
- टंकी का पुराना पानी निकालकर इसे साफ पानी से अच्छे से धोएं।
- Fan और अंदर के सभी हिस्सों को साफ कपड़े से पोंछें।
- ज्यादा गंदगी है तो हल्के साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जैसे ही इस काम को आप करते हैं तो सबसे पहले तो कूलर का हुलिया पूरी तरह से बदल जाने वाला है और यह एकदम नए जैसा लगने वाला है। आइए अब जानते है कि इसके बाद आपको क्या करना है।

Cooling Pads अगर पुराने हैं तो इन्हें भी चेंज करें
Cooling Pads कूलर की जान माने जाते हैं, आपको इनका सबसे ज्यादा ध्यान रखना होता है। अगर आपके पुराने कूलर घास इस्तेमाल होती थी तो इसे इसी समय चेंज करके आपको हनीकॉम्ब पैड्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे कूलिंग बढ़ जाती है।
Pump और Pipe की जांच भी जरूरी
कई बार ऐसा होता है कि लोग सोचते हैं कूलर खराब हो गया जबकि खराब सिर्फ पंप होता है और पानी honeycomb pads तक पहुँच ही नहीं पाता। अगर ऐसा है तो:
- Pump को अलग निकालकर एक बाल्टी में रखिए और परीक्षण करके देख लीजिए।
- अगर पानी ऊपर चढ़ा पा रहा है तो पंप सही है।
- नहीं चढ़ा पा रहा तो पंप बदलना होगा।
- सभी pipes भी चेक करें और अगर कहीं भी पाइप कटी हुई मिलती है तो उसे भी आपको चेंज कर देना चाहिए।
Fan और Motor का भी ध्यान रखें
Fan धीरे घूम रहा है या आवाज कर रहा है तो घबराइए नहीं। अक्सर मोटर जाम होने के कारण ऐसा होता है। अगर ऐसा हो रहा है तो आप कुछ उपाय कर सकते हैं, जैसे:
- पहले थोड़ा ऑइल डालकर इसे देख सकते हैं।
- इसके बाद भी fan सही नहीं है तो मकेनिक को दिखा लेना चाहिए।
- Motor की छोटी दिक्कत समय पर ठीक करने से बड़ा खर्च बचता है।
कूलर को सही जगह रखना बेहद जरूरी
यह सबसे आखिरी और सबसे जरूरी काम है। ऊपर के सारे काम करने के बाद भी कूलर सीधी धूप में रखा है तो ठंडी हवा नहीं मिलेगी।

- कूलर को हमेशा छायादार जगह पर ही रखें।
- जहाँ नेचुरल हवा अच्छे से आती हो वहाँ रखने से कूलिंग और बेहतर होती है।
- छाया वाली जगह नहीं है तो ऊपर शेड लगा दीजिए।
हर 10 से 15 दिन में कूलर की हल्की सफाई करते रहिए तो न mechanic बुलाना पड़ेगा न कूलर जल्दी खराब होगा और न ही हर साल नया कूलर खरीदने की नौबत आएगी। तो स्टोर रूम का ताला खोलिए यह 5 जुगाड़ अभी कीजिए और AC ही नहीं, शिमला वाला फ़ील आपको आपके घर पर ही मिल जाने वाला है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कैसे एक दूसरे से अलग होते हैं Dual Inverter और Normal AC.. 3 पॉइंट्स में समझें
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile