इस आइटम के एक चुटकी से हो जाएगा कमाल..Cooler हो जाएगा AC का बाप

HIGHLIGHTS

अगर आप अपने कूलर को AC बनाना चाहते हैं तो ऐसा हो सकता है।

आपको अपने Cooler में बार बार बर्फ डालने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी।

इस आइटम का छोटा सा हिस्सा ही आपके Cooler को स्मार्ट बना देगा।

इस आइटम के एक चुटकी से हो जाएगा कमाल..Cooler हो जाएगा AC का बाप

गर्मियों के दिनों में ऐसा आमतौर पर देखा जाता है कि जो लोग Cooler का इस्तेमाल करते हैं, वह बार बार अपने Cooler में बर्फ डालते नजर आते हैं। असल में, ऐसा करने से उन्हें कूलिंग का अलग नही अनुभव मिलता है। हालांकि, बर्फ कुछ घंटों में पिघल जाती है और आपको बार बार ऐसा करना होता है। यह सिलसिला बेहद ही थका देने वाला है। लेकिन एक ऐसी चीज है जो बर्फ से तीन गुना ज्यादा देर तक ठंडी रह सकती है और इसकी कीमत केवल 50 रुपये के आसपास की ही है। मुझे ऐसा लगता है कि आपने आज से पहले इस आइटम का नाम भी नहीं सुना होगा। इसका नाम Glauber’s Salt है, और यह Phase Change Material की श्रेणी में आता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि आखिर ये क्या है और कैसे कूलिंग कर सकता है। इसके अलावा यह आपको कहाँ मिलने वाला है, इसे आपको कितना इस्तेमाल करना है आदि आदि।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है Phase Change Material?

इसे आप एक ऐसे पदार्थ के तौर पर देख सकते हैं जो गर्मी को ऐब्सॉर्ब करते समय पिघलता है लेकिन इसके बाद भी इसका तापमान बढ़ता नहीं है, ऐसा भी कह सकते हैं कि यह खुद इसे बढ़ने नहीं देता है। यानि यह पिघलता रहता है लेकिन आसपास की चीजों को ठंडा बनाए रखता है। बर्फ भी यही करती है लेकिन Glauber’s Salt यह काम कहीं ज्यादा देर तक कर सकने में सक्षम है। आइए आगे जानते हैं कि यह आइटम आपको कहाँ मिलने वाला है।

Glauber’s Salt क्या है और कहाँ मिलेगा?

Glauber’s Salt का असली नाम Sodium Sulphate Decahydrate है। यह 32 डिग्री पर पिघलता है और पिघलते समय घंटों तक आसपास का तापमान 32 डिग्री पर बनाए रखता है। इसे किसी भी केमिकल शॉप या Ayurvedic दवाओं की दुकान से बेहद ही सस्ते में खरीदा जा सकता है। आपको यह 40 रुपये से 60 रुपये के बीच के प्राइस में आसानी से मिल जाने वाला है।

कूलर में कैसे इस्तेमाल करें ये तगड़ा आइटम?

Glauber’s Salt को एक sealed plastic bag या पुरानी बोतल में भरकर ही इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको यह भी सुनिश्चित करना होगा कि आप जिस भी चीज में इसे डाल रहे हैं उसे अच्छे से ढक्कन से बंद करके फ्रीजर में जमा लें, यह कुछ ही घंटे में जम जाने वाला है। इसके बाद आप इस बोतल को लेकर या इस चीज को लेकर जिसमें भी आपने इस साल्ट को रखा है, उसे फ्रीज़ से निकालकर आपको सीधे ही कूलर की पानी की टंकी में डाल देना है। इसके बाद आप देखते हैं कि नॉर्मल बर्फ के मुकाबले यह ज्यादा डेट तक टैंक के पानी को ठंडा रखने वाला है। यह लगभग लगभग 6-8 घंटे की कूलिंग दे सकता है। हालांकि, इसके मुकाबले नॉर्मल बर्फ केवल और केवल 2-3 घंटे के आसपास ही चलती है।

बर्फ से बेहतर क्यों है?

साधारण बर्फ 0 डिग्री पर जमती है और पिघलते वक्त पानी को बहुत ज्यादा ठंडा कर देती है जिससे कुछ देर बाद असर खत्म हो जाता है। Glauber’s Salt 32 डिग्री पर पिघलता है जो कमरे के तापमान के करीब है। इसका मतलब यह है कि यह धीरे धीरे और लंबे समय तक पानी को ठंडा रखता है।

50 की यह एक बार की खरीदारी है। Glauber’s Salt बार बार किया जा सकता है। फ्रीज़र में जमाओ कूलर में डालो पिघले तो वापस फ्रीज़र में रखो। यही साइकिल चलती रहेगी और बर्फ खरीदने का झंझट हमेशा के लिए खत् हो जाने वाला है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: 55 और 65-इंच के धमाकेदार Dolby Vision Support वाले टीवी..कम प्राइस में देते हैं सिनेमा वाला मज़ा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile