Chrome की जगह इस्तेमाल किए जा सकते हैं ये वाले दमदार ब्राउजर, सब में एक से बढ़कर एक फीचर
गूगल क्रोम (Google Chrome) दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला वेब ब्राउजर है। अगर देखा जाए तो दुनिया भर में इसकी बाजार हिस्सेदारी लगभग लगभग 65 प्रतिशत के आसपास है। अब आप अंदाजा लगा सकते है कि यह कितना पड़ा ब्राउजर है। इस समय भी यह दुनिया भर के यूजर्स के बीच खासा प्रचलित है। हालांकि, इसे इस्तेमाल करते करते कहीं न कहीं हम इसके आदी हो गए हैं। इसी कारण शायद हम किसी अन्य वेब ब्राउजर के बारे में न जानते हैं और न ही इन्हें इस्तेमाल करना चाहते हैं। हालांकि, हमने आपके लिए कुछ दमदार फीचर्स के साथ आने वाले वेब ब्राउजर तलाश लिए हैं, जिन्हें आप Google Chrome के ऑल्टरनेटिव्स के तौर पर इस्तेमाल का सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानने के अलावा इनके दमदार फीचर आदि के बारे में भी जानते हैं।
हमने 5 वेब ब्राउजर्स की एक बड़ी लिस्ट तैयार की है, जिसमें फीचर आदि के आधार पर कई दमदार वेब ब्राउजर आदि को हमने जगह दी है। अगर आपने इनमें से किसी भी वेब ब्राउजर को अभी तक इस्तेमाल नहीं किया है तो आज ही आपको इन्हें इस्तेमाल करके देखना चाहिए। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Microsoft Edge
इस लिस्ट में पहला नाम माइक्रोसॉफ्ट एज (Microsoft Edge) का है। इस वेब ब्राउजर में आपको कई दमदार फीचर मिलते हैं, जो आपके इंटरनेट सर्फिंग को एक अलग ही लेवल पर ले जाते हैं। इसमें वर्टिकल टैब्स, पासवर्ड मैनेजर और मल्टीटास्किंग में मदद करने के लिए स्प्लिट टैब्स फीचर भी मौजूद है। यह ब्राउज़र क्रोम एक्सटेंशन्स का सपोर्ट भी करता है। इसका मरलब है कि आपको इसे इस्तेमाल करके कहीं न कहीं गूगल क्रोम पर वापिस जाने का मन नहीं करने वाला है।
Mozilla Firefox
मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स, यूजर्स की प्राइवेसी को सबसे आगे रखने के लिए जाना जाता है। इस लिस्ट में हमने इसे दूसरे स्थान पर रखा है। यह ब्राउज़र डिफ़ॉल्ट रूप से थर्ड-पार्टी ट्रैकर्स को ब्लॉक करता है और प्राइवेट मोड में ब्राउज़िंग डेटा को क्लियर भी करने की क्षमता रखता है। अगर आपने अभी तक इसका इस्तेमाल नहीं किया है तो आपको एक बाद इसे भी इस्तेमाल करके देखना चाहिए, आपको एक नया और अनोखा ही अनुभव मिलने वाला है।
Safari
अगर आप Apple के प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये वेब ब्राउजर सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह एप्पल के सभी डिवाइसेस में डिफ़ॉल्ट तौर पर मिलता है। वाकई अगर आप एप्पल के डिवाइस इस्तेमाल करते हैं तो सफारी आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह आपकी सुरक्षा और प्राइवेसी को एक अलग ही लेवल की सिक्युरिटी देता है। इससे आपको अनुभव भी बेहतर होता है। इसमें अपने आप ही ऐड आदि ब्लॉक हो जाते हैं। इसके अलावा इसमें क्रॉस-साइट ट्रैकिंग भी बेहद कम होती है। इसमें आपको प्राइवेसी का खास खयाल रखा जाता है।
Opera
ऑपेरा कुछ शानदार टूल्स प्रदान करता है, जैसे अनलिमिटेड वीपीएन, एड ब्लॉकर और डेटा कंप्रेशन टूल आदि भी आपको इसमें मिल जाता है। ये सुविधाएँ प्राइवेसी के साथ साथ ब्राउज़िंग स्पीड को भी बेहद ज्यादा बढ़ा देती हैं। इसमें एक टर्बो मोड भी है, जो डेटा खपत को भी कम करने में आपको मदद करता है।
Brave Browser
हो सकता है कि इस वेब ब्राउजर का नाम आपने पहली बार ही सुना हो लेकिन इस ब्रेव ब्राउज़र का इंटरफ़ेस क्रोम के जैसा ही है। इसमें भी आपको प्राइवेसी का खास ध्यान रखा जाता है। यह ब्राउज़र ऑटोमैटिक तौर पर ऐड, ट्रैकर्स और फिंगरप्रिंटिंग को ब्लॉक करता है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन अनुभव मिलता है। इसमें भी क्रोम की तरह ही एक इनकोग्निटो मोड भी है जिसमें बिल्ट-इन TOR सपोर्ट मिलता है।
अगर आप अभी तक केवल और केवल Google Chrome का ही इस्तेमाल करते आए हैं तो आपको एक बार जरूर इन सभी वेब ब्राउजर आदि को भी इस्तेमाल करके देखना चाहिए, ऐसा करके जाहिर है कि आपको एक नया अनुभव मिलने वाला है।