गर्मी की छुट्टी कर देंगे ये नए नवेले कूलर.. 4,399 रुपये से शुरू होता है प्राइस

HIGHLIGHTS

Thomson ने इंडिया के बाजार में 5 नए कूलर लॉन्च कर दिए हैं।

ये कूलर 4,399 रुपये के शुरुआती प्राइस में मिल जाने वाले हैं।

इन कूलर्स को घरों से लेकर सेमी-कमर्शियल जगहों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

भारत जैसे देश में जब जब गर्मी अपने चरम पर आने लगती है और हीटवेव सभी को परेशान करने लगती हैं तो किफायती कूलिंग सॉल्यूशंस की मांग भी बढ़ने लग जाती है। सभी चाहते हैं कि उन्हें सस्ते में कोई ऐसा उपाय मिलना चाहिए जो उन्हें कूलिंग दे सके। इसी कारण सभी कंपनी इस दौरान ज्यादा ऐक्टिव हो जाती हैं और नए नए प्रोडक्टस को बाजार में उतारने लगती हैं, ऐसा ही कुछ Thomson भी करता नजर आ रहा है। असल में, कंपनी ने अपनी नई Desert Air Coolers रेंज का लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस लाइनअप में कंपनी ने कितने कूलर लॉन्च किए हैं, किस प्राइस में लॉन्च किए हैं और किन स्पेक्स और फीचर्स के साथ लॉन्च किए हैं।

कंपनी ने लॉन्च कर दिए 5 नए कूलर

भारत में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कंपनी ने 5 नए कूलर लॉन्च कर दिए हैं, इनमें Gladiator GD95 Smart, Air Commander AC85, Chill Vault CV130, SUV1700 और SUV1200 आदि शामिल हैं। इन सभी कूलर को आप अपने घर से लेकर Semi-Commercial Use में भी ले सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता देते हैं कि अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो Flipkart की Summer Cooling Days sale जो 16 से 25 अप्रैल के बीच चलने वाली है से खरीद सकते हैं, यहाँ सेल में इन कूलर्स पर दमदार डिस्काउंट और ऑफर मिलने वाले हैं।

क्या है नई कूलर रेंज की मुख्य विशेषता और प्राइस

टाइपकैपेसिटीमॉडलकीमत
Personal28LCPP28N4399
Personal55LWM55N6499
Personal60LWM60SN Smart7499
Desert95LGD95S Smart9499
Desert85LAC858999
Desert130LCV13012999
Heavy Duty Desert105LHD10510499
Heavy Duty Desert115LHD11510999
Heavy Duty Desert150LHD15014999
SUV Series170LSUV170015499
SUV Series120LSUV120011999

आपको यहाँ यह बताते चलते हैं कि नई कूलर रेंज को कंपनी की ओर से तीन मुख्य जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यही इनकी सबसे बड़ी विशेषता भी है। इन सभी कूलर में हाई एयर डिलीवरी, बड़ा वाटर टैंक और दमदार परफॉरमेंस का दमदार मिश्रण मिलता है। इसके साथ साथ बिजली की खपत भी कम होती है। नई रेंज के प्राइस को देखते हैं तो यह रेंज Flipkart पर उपलब्ध है, यह 4,399 रुपये के प्राइस से शुरू होकर 11,999 रुपये तक के प्राइस में आपको मिल जाने वाली है। आइए अब इन सभी कूलर के बारे में एक एक करके जानते हैं।

Gladiator GD95 Smart

इस लाइन-अप में सबसे ऊपर Gladiator GD95 Smart है, जो एक दमदार और फीचर्स से भरा मॉडल है, कंपनी ने इसमें रीमोट कंट्रोल की सुविधा भी दी है, जिससे यूज़र्स इसे आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं। इसमें 95-litre का टैंक है, 5800 m³/hr air output मिलता है, इसके अलावा इसमें 270W पर efficient power consumption बनाए रखने की भी क्षमता है।

Air Commander AC85

Air Commander AC85 को एक खास पर्पस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 85-litre का टैंक और integrated grab handle दिया गया है। 7200 m³/hr air delivery के साथ, यह mid-sized rooms और रोज़मर्रा के घरेलू इस्तेमाल के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसे भी आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मॉडलटैंक कैपेसिटीएयर फ्लोखास फीचर्सउपयोग
Gladiator GD95 Smart95 लीटर5800 m³/hrरिमोट कंट्रोल, 270W पावर, स्मार्ट ऑपरेशनघर और मीडियम एरिया
Air Commander AC8585 लीटर7200 m³/hrग्रैब हैंडल, पोर्टेबल डिजाइनमीडियम रूम
Chill Vault CV130130 लीटर7200 m³/hrग्लास टॉप, आइस चेंबर, जेल कूलिंगबड़े रूम
SUV1700170 लीटर9300 m³/hr75 फुट एयर थ्रो, हाई कूलिंगबड़े हॉल और सेमी कमर्शियल
SUV1200120 लीटर8100 m³/hrहाई एयरफ्लो, बड़े एरिया के लिए डिजाइनबड़े स्पेस

Chill Vault CV130

Chill Vault CV130 को कंपनी ने प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया है, इसमें ग्लास टॉप फिनिश के अलावा दमदार कूलिंग मेकनिज़म भी दिया गया है। इसमें 130-litre का टैंक है और जेल-पैक्ड असिस्टिड कूलिंग भी इसमें आपको मिलती है, आपको ज्यादा सहूलियत के लिए इसमें Ice Chamber भी मिलता है, जो ज्यादा गर्मी में कूलिंग को बनाए रखने में मदद करता है। यह लगभग 7200 m³/hr airflow देता है और तापमान को तुरंत 5 डिग्री के आसपास तक ले आता है।

SUV Series

बड़े एरिया के लिए और ज्यादा कूलिंग कैपेसिटी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपनी SUV Series को लॉन्च किया है। SUV1700 में 170-litre का वाटर टैंक मिलता है, जो लगभग 9300 m³/hr air output और 75-foot air throw सपोर्ट से लैस है। इसी कारण यह बड़े कमरों, हॉल और semi-commercial जगहों के लिए बेस्ट बन जाता है। इसके अलावा SUV1200 में 120-litre का टैंक मौजूद है और इसमें 8100 m³/hr airflow मिलता है, इस कूलर को खासतौर पर बड़ी से बड़ी जगहों के लिए डिजाइन किया गया है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं!

यह भी पढ़ें: लोहे का या प्लास्टिक का? कौन सा कूलर देता है ज्यादा कूलिंग? जानें किसे खरीदने में है फायदा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :