मेरे साथ भी ऐसा कई बार हो चुका है कि मैंने रात में अपने कूलर को पानी भरकर तैयार किया और फिर शुरू करके सो गया, इसके बाद सुबह उठा तो पता चला कि कूलर के टैंक में पानी खत्म हो चुका है और पूरी रात कूलर चलने के कारण जब पानी आधे समय में ही खत्म हो गया तो पंप के घंटों सूखे ही चलने के कारण उसमें ब्लास्ट हो गया और वह मेरे सोते सोते ही खराब हो गया, अब जब अगले दिन मैंने चेक किया तो कूलर ने पानी उठाना ही बंद कर दिया। ऐसे में जहां बिजली का बिल गर्मी के कारण टेंशन बढ़ा रहा था, वहाँ मेरे सिर पर एक नया खर्च आ खड़ा हुआ। अब मुझे ऐसी स्थिति में अपनी जेब को काटकर एक नया पंप अपने कूलर के लिए खरीदना पड़ा, जिसमें मेरे लगभग लगभग 500-700 रुपये के आसपास खर्च हो गए। मुझे लगता है कि आपके साथ भी ऐसा कभी न कभी हुआ होगा, कुछ लोगों के साथ ऐसा नहीं भी हुआ होगा, लेकिन ऐसा आपके साथ न हो तो इसके लिए आपको क्या करना चाहिए, कैसे आपकी यह समस्या खत्म हो सकती है। ऐसे में आप आसानी से अपने कूलर को रात भर रेगुलर चला सकते हैं। आइए जानते है कि इसके लिए आपको क्या करना होगा।
अगर आप अपने कूलर के पंप को खराब होने से बचाना चाहते हैं तो आपको केवल दो छोटे डिवाइस चाहिए, जो सस्ते में ही मिल जाने वाले हैं, इन्हें इस्तेमाल करके आप अपने पैसे बचा सकते हैं। मुख्य तौर पर आप अपने पंप के पैसे तो बचा ही सकते हैं। इसके बार बार खराब होने से अच्छा है कि आप ये डिवाइस कूलर में लगा सकते हैं, जिसके बाद आपके कूलर का पंप पानी खत्म होने के बाद भी खराब नहीं होने वाला है। आइए अब इन दोनों ही डिवाइस के बारे में जानकारी लेते हैं।
Dry Run Protector एक छोटा सा डिवाइस होता है, जो कूलर की टंकी में पानी का स्तर लगातार देखता रहता है। जैसे ही पानी एक तय स्तर से नीचे जाता है यह पंप तक जाने वाली बिजली को काट देता है और पंप अपने आप बंद हो जाता है। यानि पंप जलने का खतरा हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। अगर आप इस डिवाइस को खरीदना चाहते हैं तो आपको यह बाजार में बेहद ही सस्ते में मात्र 200 रुपये से 300 रुपये के प्राइस में मिल सकता है। इसे लगाकर आप अपनी समस्या का समाधान हो सकता है।
यह एक ऐसा डिवाइस है जिसे आप कूलर के प्लग में लगाते हैं और यह तय समय पर कूलर को बंद कर देता है। मान लीजिए आप रात 11 बजे सोते हैं और सुबह 5 बजे उठते हैं। आप टाइमर को रात 2 बजे बंद होने के लिए सेट कर सकते हैं। यह AC के टाइमर फीचर जैसा ही है, जैसे ही आप टाइम लगा देते हैं तो यह अपने तय समय पर कूलर को बंद कर देता है। ऐसे में आपको यह चिंता नहीं रहती है कि कूलर का पानी खत्म होने पर पंप ड्राई चलने के कारण खराब हो जाने वाला है। Timer को अगर आप खरीदने जाते हैं तो आपको यह मात्र 150 रुपये से 300 रुपये के प्राइस के बीच मिल जाने वाला है।
यह दोनों ही डिवाइस आपको ऑनलाइन बाजार में आसानी से मिल जाने वाले हैं। अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो आप Amazon और Flipkart से खरीद सकते हैं।
अगर आप दोनों ही डिवाइस को एक साथ इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ऐसा भी किया जा सकता है। इसके लिए आप Dry Run Protector पंप की line में लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा टाइमर को आप में प्लग में इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा होने से दोनों ही डिवाइस एक साथ काम करते हैं तो कूलर का भरपूर आनंद ले सकते हैं। अगर पानी पहले खत्म हो जाए तो Dry Run Protector पंप बंद कर देगा। और अगर पानी हो भी तो टाइमर समय के अनुसार ही कूलर को बंद कर देगा। इन दोनों ही डिवाइस को खरीदने में आपका लगभग लगभग 500 रुपये का खर्च आने वाला है। ऐसे में बार बार पंप बदलने से से अच्छा है कि आप इन दोनों ही डिवाइस को इस्तेमाल करके अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कौन सा AC देगा बेस्ट कूलिंग और बचाएगा बिजली बिल..इन दोनों AC में आप किसे चुनेंगे